jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा, CM सुक्खू बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा, CM सुक्खू बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
राज्यहिमाचल प्रदेश

कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा, CM सुक्खू बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

News Desk
Last updated: September 1, 2026 10:43 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल्लू अस्पताल में डिलीवरी के बाद 23 वर्षीय महिला रजनी शर्मा उर्फ मंजू की मौत का बहुचर्चित मामला गूंजा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में इस मामले की जांच को लेकर प्रश्न पूछा। जयराम ठाकुर ने पूछा कि क्या जांच में चिकित्सीय या प्रशासनिक लापरवाही की बात सामने आई या नहीं, अगर पाई गई है तो क्या कार्रवाई की गई।

Contents
About The AuthorNews Desk

नेता प्रतिपक्ष ने सदन में कहा कि प्रश्न का उत्तर गैर जिम्मेदाराना तरीके से दिया गया है, उत्तर में यह कहा गया है कि जांच में लापरवाही की बात सामने आई है, एक जांच में कुछ और बात है और दूसरी जांच में कुछ और है, एमएस की जांच के तथ्य और एसडीएम की जांच की रिपोर्ट मेल नहीं खा रही है।

सरकार की गंभीरता नहीं दिख रही

जयराम ने कहा कि यह मामला गंभीर है, डॉक्टर के व्यवहार को लेकर बहुत से सवाल हैं, वहां पर ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं हो पाई, अस्पताल प्रशासन ने भी यह बात मानी है, इस पूरे प्रकरण में सरकार की गंभीरता नजर नहीं आ रही है।

जयराम ने कहा कि वह यह जानना चाहता हैं कि आखिर सही रिपोर्ट क्या है, जो रिपोर्ट विचाराधीन है वो कब आएगी। न्याय का इंतजार है, इस मामले पर लोगों में रोष है, लोगों ने प्रदर्शन किया और उन पर एफआईआर दर्ज की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने सदन में कहा कि यह दुःखद घटना है, परिवार के साथ हमारी संवेदना है, चिकित्सीय प्रणाली का मसला है, विवेचना की जा रही है, दोनों जांच इसलिए बिठानी पड़ीं, ताकि एक इंडिपेंडेंट इन्क्वायरी हो और दूसरी अस्पताल स्तर पर हो। मंत्री ने कहा कि वह नहीं समझते कि ऐसा कोई डॉक्टर होता है कि जो चाहता हो कि उसके मरीज की मृत्यु हो, जिम्मेदार डॉक्टर को सस्पेंड किया गया है, जांच अभी जारी है।

किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जांच संबंधी सभी तथ्य सदन में रखे हैं। सीएम ने संवेदना भी प्रकट की, सीएम ने सदन में कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन किसी निर्दोष को सजा न मिले, इसका भी ख्याल रखा जाएगा, मेरी मृतका के पति से भी बात हुई है।

इस मामले पर मृत्यु के बाद त्वरित और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की गई है, इस मामले को हल्के में नहीं लिया गया है।

बहुत जल्द जांच पूरी होगी

अब तक की जांच में सामने आया है कि प्रसव के दौरान अत्याधिक रक्त स्राव के चलते महिला की मृत्यु हुई है, इस मामले की निष्पक्ष जांच जारी है। सीएम ने कहा कि बहुत जल्द जांच पूरी की जाएगी।

2000 लोग अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करने पहुंचे तो की कार्रवाई

फेसबुक पर अपील के बाद करीब 2 हजार लोग कुल्लू अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करने पहुंचे, जिस समय प्रदर्शन किया गया, उस समय कुल्लू अस्पताल में 218 मरीज भर्ती थे, 18 रोगी इमरजेंसी में थे, कानून के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज की गई है, नियम और कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दुबई जाने को तैयार डॉक्टर, चंबा में सेवा से इनकार; CM सुक्खू बोले- समस्या का स्थायी समाधान होगा
    Next Article राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- लोकतंत्र पर हमला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में कर्मचारी आंदोलन तेज, 11 सितंबर तक हड़ताल का एलान; सरकार ने लगाया ‘नो वर्क, नो पे’

    चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सामूहिक अवकाश के…

    1 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में जर्जर स्कूलों पर बड़ा फैसला, 118 भवनों की जगह बनेंगे नए स्कूल

    चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में सर्वे के दौरान…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के मंत्री का ज़मीनी निरीक्षण: कूड़ा गाड़ी में बैठकर खुद देखा सफाई का हाल

    उत्तर प्रदेश के मंत्री का ज़मीनी निरीक्षण: कूड़ा गाड़ी में बैठकर खुद देखा सफाई का हाल लखनऊ/यूपी – उत्तर प्रदेश…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुख्यमंत्री आज को देंगे 432 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी की घटना के बीच एक महीने से कम समय में दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा, CM सुक्खू बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password