jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नोएडा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की सराहना
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नोएडा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की सराहना
उत्तर प्रदेश

नोएडा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की सराहना

Tripty Srivastava
Last updated: August 22, 2025 5:54 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

नोएडा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की सराहना

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

नोएडा मीडिया क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का समापन गुरुवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने फोटो गैलरी में प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन किया और उन्हें क्लिक करने वाले फोटो जर्नलिस्ट्स की खुले दिल से सराहना की।

इस प्रदर्शनी में दिल्ली-एनसीआर के 50 से अधिक प्रेस फोटोग्राफरों द्वारा सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय विषयों पर आधारित तस्वीरों को प्रस्तुत किया गया, जो दर्शकों के बीच काफी सराही गईं। तीन दिन तक चली इस प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और विभिन्न वर्गों के लोग पहुंचे।

समापन के मौके पर सांसद डॉ. शर्मा ने सभी प्रतिभागी फोटोग्राफरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। ऐसे आयोजन पत्रकारों के समर्पण और प्रतिभा को सामने लाते हैं और उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। नोएडा मीडिया क्लब इस आयोजन के लिए बधाई का पात्र है।”

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा, “एक तस्वीर हजार शब्दों से ज्यादा अभिव्यक्ति रखती है। इसके पीछे फोटोग्राफरों की मेहनत और समर्पण होता है, जो हमें हर दृश्य का गहरा संदेश देता है।”

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक विमला बाथम, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, एनएईसी अध्यक्ष ललित ठकराल, फेलिक्स अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता, समाजसेवी डॉ. पीयूष द्विवेदी, त्रिलोक शर्मा, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष यू.के. भारद्वाज, किसान नेता सुभाष भाटी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भी गैलरी में पहुंचकर चित्रों की सराहना की।

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने सभी फोटो जर्नलिस्ट्स और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि अगली बार यह प्रदर्शनी और भी बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर महासचिव जे.पी. सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स, कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव और क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं संरक्षक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:नोएडा
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कटघोरा में “कटघोरा के राजा” का भव्य स्वागत: आस्था और संस्कृति का संगम
Next Article कोलकाता में पीएम मोदी ने मेट्रो सेवा के तीन नए रूटों का उद्घाटन किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

आचार्य प्रमोद कृष्णम का पीएम मोदी पर बयान: “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर की जमकर तारीफ़

कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता और कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित केशव लाल को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति — आलोक और वीना बने अपर मुख्य सचिव

राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित केशव लाल को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति — आलोक और वीना बने अपर मुख्य…

3 Min Read
योगी सरकार
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी की ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही योगी सरकार, एक और अभियान चलाने की तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने की दिशा में योगी सरकार एक और अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार…

3 Min Read
मोदी
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी दिवस पर पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच भावपूर्ण संवाद, साझा संकल्प से ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ बनाने पर जोर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुआ आत्मीय और भावपूर्ण…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: नोएडा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की सराहना
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password