jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी की ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही योगी सरकार, एक और अभियान चलाने की तैयारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी की ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही योगी सरकार, एक और अभियान चलाने की तैयारी
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी की ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही योगी सरकार, एक और अभियान चलाने की तैयारी

Tripty Srivastava
Last updated: January 18, 2026 9:42 am
Tripty Srivastava
Share
योगी सरकार
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने की दिशा में योगी सरकार एक और अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार के महत्वाकांक्षी ‘जीरो पावर्टी अभियान’ से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ एमओयू किए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रत्येक संस्थान 10 से 15 ग्राम पंचायतों को गोद लेकर वहां चिन्हित गरीब परिवारों के समग्र विकास के लिए कार्य करेगा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

राजधानी से होगी शुरुआत 

इस पहल के अंतर्गत एनएसएस, एनसीसी, एमएसडब्ल्यू सहित अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र स्वयंसेवक के रूप में अभियान से जुड़ेंगे। ये छात्र गांवों में जाकर जीरो पावर्टी परिवारों का सर्वे करेंगे और उन्हें आजीविका, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण से जोड़ने में सहयोग करेंगे। अभियान की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राजधानी लखनऊ से की जाएगी। इसके परिणामों के आधार पर इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

‘कोई भी परिवार योजना से वंचित न रहे’

जीरो पावर्टी अभियान के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव (योजना) आलोक कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से जुड़े छात्र ग्राम पंचायत स्तर पर परिवारों की जरूरतों का आकलन करेंगे और उनके लिए माइक्रो प्लानिंग के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक संस्थान में नोडल शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि युवाओं को स्किलिंग प्रोग्राम, अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट अवसरों से जोड़ा जाएगा। साथ ही पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया में भी सहायता की जाएगी, ताकि कोई भी परिवार योजना से वंचित न रहे

अभियान को मिलेगी जमीनी स्तर पर मजबूती 

अभियान के तहत लाभार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। लक्ष्य है कि पात्र सभी परिवारों को 100 प्रतिशत सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन और विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर एमओयू किए जाएंगे और प्रगति की समीक्षा के लिए त्रैमासिक बैठकें आयोजित होंगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी और ‘जीरो पावर्टी  अभियान’ को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मणिकर्णिका एआई वीडियो से बदनाम करने की साजिश, पर्दाफाश होगा; मणिकर्णिका विवाद पर गरजे योगी
Next Article मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री धामी से पैरा एथलीट डॉ. दीपा मलिक की शिष्टाचार भेंट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ईंट भट्ठे
उत्तर प्रदेशराज्य

याेगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी, चार हजार से अधिक ईंट भट्ठे हाेंगे वैध

यूपी में करीब चार हजार अवैध ईंट भट्ठे अब वैध हो जाएंगे। इससे न सिर्फ प्रदेश में लाल ईंटों की…

3 Min Read
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी, सत्र से पहले संभावित विस्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले सरकार में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों…

4 Min Read
उत्तर प्रदेश

Mayawati Bsp Meeting: आकाश आनंद की वापसी…मायावती की बड़ी बैठक

बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा में बड़ी हलचल देखने को मिली है।आकाश आनंद ने पार्टी सुप्रीमो मायावती से माफी मांगने…

4 Min Read
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस और नक्सलियों…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: यूपी की ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही योगी सरकार, एक और अभियान चलाने की तैयारी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password