jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: MAAsterG का अमूल्य ज्ञान जीवन में अद्भुत परिवर्तन का अनुभव कराएगा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » MAAsterG का अमूल्य ज्ञान जीवन में अद्भुत परिवर्तन का अनुभव कराएगा
Editorial

MAAsterG का अमूल्य ज्ञान जीवन में अद्भुत परिवर्तन का अनुभव कराएगा

Tripty Srivastava
Last updated: October 23, 2025 4:09 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

*भैया-दूज का सच्चा अर्थ – जब ‘मैं’ मिटे और ‘हम’ जागे*

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

आज भैया-दूज है — भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक। हर त्योहार एक विशेष संदेश देने आता है। भाई और बहन जो एक ही माँ-बाप से जन्मे हैं, उनका यह रिश्ता संसार की एक व्यवस्था है। प्राचीन इतिहास में जब जंगलों में रहते थे तब कोई सम्बन्ध नहीं होते थे – न माँ-बाप, न पति-पत्नी, संबंधों का कोई नाम था।जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ी और जीवन मुश्किल होने लगा, वैसे-वैसे व्यवस्थाएँ बनीं — माँ-बाप, भाई-बहन, पति-पत्नी — ताकि जीवन का खेल ठीक से खेला जा सके।

जीवन सच में एक खेल है। जैसे बच्चे के लिए खिलौना लाते हैं, वैसे ही हम भी यहाँ खेलने आए हैं। अगर खेलने की इच्छा न होती, तो इस लोक में आते ही नहीं। जो चाहा, उसी हिसाब से ये खेल बना। फिर जब एक ही माँ से कई बच्चे हुए तो कहा गया — ये भाई है, ये बहन है। यहीं से प्राथमिक सम्बन्ध बने — एक ही घर के अंदर, एक पुरुष, एक स्त्री, और उनसे जन्मे बच्चे। धीरे-धीरे व्यवस्था आगे बढ़ी। जैसे गाड़ियों के लिए सिग्नल बने ताकि एक्सीडेंट न हो, वैसे ही जीवन में नियम बने ताकि समाज संभले। शादी, परिवार, रिश्ते — ये सब व्यवस्था के हिस्से हैं। और जब ये बढ़ते गए, तो सुरक्षा की जरूरत भी बढ़ी। पहले घर में भाई बहन की रक्षा करता था, फिर गाँव के पंच हुए, फिर सरकारें, पुलिस-फोर्स, आर्मी बने।

भैया-दूज और रक्षाबंधन जैसे पर्व इसलिए आए कि भाई-बहन का रिश्ता कभी फीका न पड़े। साल में एक बार मिलना-जुलना हो, ताकि बचपन का अपनापन, वो हँसी-मज़ाक याद रहे। पहले बहन घर में रहती थी, भाई बाहर, तो रक्षा भाई करता था। अब वक्त बदल गया है — अब कई बार भाई को भी बहन से रक्षा मिलती है। पर असली बात ये है कि ये सब एक खेल है, एक व्यवस्था।

समय के साथ सब ही रिश्तों में ‘मैं’ आ गई और यहीं से दूरियां शुरू हो गयी । भाई कहने लगा — तू मेरी सुना कर। बहन कहने लगी — तू मेरी सुना कर। जो धागा हाथ पर बाँधा जाता था, वो हमने एक-दूसरे के गले में बाँध दिया। अब प्रेम का बंधन धीरे-धीरे तानाशाही में बदल गया। जब दोनों ओर ‘मैं’ आ गई, तो प्रेम कम होता गया।

पहले सहनशीलता थी —रिश्ते उम्र-भर निभते थे। आज ‘मैं’ बढ़ गई है, तो रिश्ते कमजोर हो रहे हैं। जब ‘मैं’ हावी होती है, तब रिश्ता व्यापार बन जाता है — मैं ऐसा चाहती हूँ तो तू ऐसा कर, मैं वैसा चाहता हूँ तो तू वैसा कर। और जब रिश्ता व्यापार बनता है, तो प्यार घट जाता है।

भैया-दूज और राखी अब ज़्यादातर औपचारिकता बन गए हैं। पहले तड़प होती थी मिलने की — आज वो भाव कम है। पर अगर हमें इन रिश्तों को बचाना है, तो हमें अपनी ‘मैं’ मिटानी होगी। प्रेम ‘मैं’ में नहीं, त्याग में है। हम सब एक ही से आये हैं और एक ही हैं। ये याद रहे तो ‘मेरा’ और ‘तेरा’ खत्म हो जाएगा।] जब ‘मैं’ मिटती है, तो प्रेम खिलता है। वही प्रेम, जो रक्षा भी करता है और मुक्ति भी देता है।

तो इस भैया-दूज पर यही याद रखो — रिश्ता वही टिकता है जिसमें ‘मैं’ नहीं, हम होता है। तभी भाई-बहन का प्रेम अमर रहेगा, और ये धागा सिर्फ़ हाथ पर नहीं, दिल पर बँधा रहेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:#EducationNewsDharmik gyanGyanMasterGVaani by MasterG
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article श्री जी गौ सदन मनाएगा स्थापना के 25 वर्ष — गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी उत्सव की भव्य तैयारियां शुरू
Next Article सौरभ हत्याकांड में खुलासा: मुस्कान के मां-बाप ने खोला एक और राज
2 Comments
  • Jia says:
    October 23, 2025 at 1:51 pm

    It has a very valuable spiritual knowledge 🙏🏻💐😊.loved to read.. Thank you Dear MAAsterG..with your Grace,I could read for my kids 🙌🏻🙏🏻💐😊Tons of Gratitude Dear MAAsterG 🙏🏻💐🙏🏻💐

    Reply
  • Jia says:
    October 23, 2025 at 1:52 pm

    It has a very valuable spiritual knowledge 🙏🏻💐😊.loved to read.. Thank you Dear MAAsterG..with your Grace,I could read for my kids 🙌🏻🙏🏻💐😊Tons of Gratitude Dear MAAsterG 🙏🏻🙌🏻

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Editorialताजा खबरमहाराष्ट्र

कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल अवार्ड, राष्ट्रीय पटल पर चमका नाम

किरण बेदी और सायना नेहवाल ने किया सम्मानित डॉ. किरण बेदी ने बढ़ाया शिक्षकों का मान विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण…

2 Min Read
दिल्ली

MaasterG ने दिया पर्यावरण और आत्मा का संदेश | विश्व पर्यावरण दिवस 2025,

📍 नई दिल्ली | 🗓️ 5 जून 2025 भारतीय पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संस्थान, नई दिल्ली ने 5 जून 2025 को…

2 Min Read
Bihar CET B.Ed 2025
राष्ट्रीय

Bihar CET B.Ed 2025 Answer Key: आंसर की जारी, 30 मई तक ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका

Bihar CET B.Ed 2025 Answer Key: आंसर की जारी, 30 मई तक ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका पटना: बिहार के…

3 Min Read
Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

नोएडा का प्रसिद्ध रामलीला मंचन 22 सितंबर से नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21ए में शुरू होगा

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 40…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: MAAsterG का अमूल्य ज्ञान जीवन में अद्भुत परिवर्तन का अनुभव कराएगा
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password