jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी: सीएम योगी की चौखट तक पहुंचा पंचायती राज विभाग में आपसी तनातनी का मामला, मंत्री ने लिखा पत्र
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी: सीएम योगी की चौखट तक पहुंचा पंचायती राज विभाग में आपसी तनातनी का मामला, मंत्री ने लिखा पत्र
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी: सीएम योगी की चौखट तक पहुंचा पंचायती राज विभाग में आपसी तनातनी का मामला, मंत्री ने लिखा पत्र

News Desk
Last updated: September 2, 2026 6:49 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी की योगी सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री ओपी राजभर और अधिकारियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक अमित सिंह की शिकायत मंगलवार को मुख्यमंत्री से कर दी है। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं है। यह भी कहा जा रहा है कि उच्च स्तर पर हुए निर्णय को लागू न करने की विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली से खफा हैं। अब वह उन्हें हटाना चाहते हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर खफा हैं। चुनाव नजदीक होने और अभी तक पहले ही चरण की डिजिटल लाइब्रेरी का काम भी पूरा न होने से वह नाराज हैं। दूसरी ओर विभाग में यह चर्चा है कि मंत्री ने जिस एजेंसी को काम देने के निर्देश दिए थे, अधिकारियों ने उसे न देकर दूसरी एजेंसी को दे दी। इससे मंत्री का पारा चढ़ गया, हालांकि राजभर की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने किसी खास एजेंसी को कभी काम देने की सिफारिश नहीं की।

राजभर की नाराजगी भले ही डिजिटल लाइब्रेरी का काम पूरा न होने को लेकर बताई जा रही हो लेकिन वह विभाग में अन्य कार्यों में बरती जा रही लापरवाही से भी खफा हैं। उनकी ओर से इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि जो उच्च स्तर पर तय किया जाता है, उसे भी लागू नहीं किया जाता। मल का निस्तारण परियोजना के काम में भी लापरवाही बरते जाने से भी वह अधिकारियों पर नाराज हैं।

उनकी ओर से इस बात पर आपत्ति उठाई गई कि एक तरफ पहले चरण की डिजिटल लाइब्रेरी का काम पूरा होने की रिपोर्ट ऊपर भेजी गई है तो दूसरी ओर 16 जिलों के डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया है। सही रिपोर्ट न दिए जाने के साथ ही संभल व उन्नाव की डिजिटल लाइब्रेरियों में घटिया सामग्री की आपूर्ति किए जाने के भी कागज दिए गए हैं ।

पंचायती राज की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की धनराशि भी मनमाने ढंग से अधिकारियों पर खर्च किए जाने का वह आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, वह डिजिटल लाइब्रेरी का काम किसी खास एजेंसी को दिए जाने के आरोप से आहत हैं। मौखिक रूप से प्रमुख सचिव व निदेशक को हटाने के लिए भी उन्होंने कहा है।

यूपी में यह पहला मामला नहीं है जब कोई मंत्री अपने अधिकारियों से इस तरह से खफा है। इससे पहले मंत्री आशीष पटेल, अनिल राजभर,दयाशंकर सिंह की भी अपने विभागीय मंत्रियों को लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायतें आ चुकी हैं। मंत्री को बिना बताए बड़े पैमाने पर तबादले तक कर देने का मामला पिछले दिनों आया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ​यूपी पुलिस को मिला नया डीजी; 1995 बैच के IPS अशोक कुमार सिंह बने पुलिस महानिदेशक, शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश
    Next Article मुख्यमंत्री धामी ने किया नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण, विकास कार्यों की कई घोषणाएं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को बड़ी सौगात, सेवा पखवाड़े में कई परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

    नई दिल्ली: पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी. इस…

    6 Min Read
    CM योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘हम सिर्फ संभावनाओं की बात नहीं करते, परिणाम भी देते हैं’, CM योगी बोले-माफिया मुक्त होकर आगे बढ़ रहा यूपी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सिर्फ उत्तर प्रदेश में निहित संभावनाओं की ही बात नहीं करते, बल्कि दृढ़…

    11 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    शिवभक्तों के स्वागत में बिछेगी फूलों की चादर, मेरठ में कांवड़ियों पर सीएम योगी बरसाएंगे फूल; व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

    मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद, मेरठ व बागपत में कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर पुष्प वर्षा करेंगे।…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आजम खान की यूनिवर्सिटी का मामला, अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार; RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट

    रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए गए 38 भवनों को लेकर जारी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी: सीएम योगी की चौखट तक पहुंचा पंचायती राज विभाग में आपसी तनातनी का मामला, मंत्री ने लिखा पत्र
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password