नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
8 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 2 अक्टूबर को 1,100 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई विशिष्ट हस्तियों की रहेगी उपस्थिति
नोएडा। धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से शहर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव में प्रतिदिन लगभग 5,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति और भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
नोएडा में 3 अक्टूबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा, 5 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
Leave a Comment
