jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मानसून सत्र के चौथे दिन पंजाब विधानसभा में हंगामे के आसार, सरकार रखेगी कई अहम प्रस्ताव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मानसून सत्र के चौथे दिन पंजाब विधानसभा में हंगामे के आसार, सरकार रखेगी कई अहम प्रस्ताव
पंजाबराज्य

मानसून सत्र के चौथे दिन पंजाब विधानसभा में हंगामे के आसार, सरकार रखेगी कई अहम प्रस्ताव

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 6, 2026 9:13 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सरकार कई महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों और विधायी कार्यों को सदन के पटल पर रखेगी। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद विभिन्न विभागों से जुड़े विधेयकों, विनियोग प्रस्तावों तथा वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वहीं, विपक्ष पहले से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है। ऐसे में बुधवार की तरह गुरुवार को भी सदन में तीखे हंगामे के आसार हैं। वित्त मंत्री हरपाल चीमा वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी उपक्रम समिति की 129वीं रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे।

इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की वार्षिक रिपोर्टें और लेखा-जोखा भी सदन के समक्ष रखा जाएगा। विधानसभा में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस को लेकर संकल्प प्रस्ताव भी लाया जाएगा।

प्रस्ताव में तीनों महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं को उनके विचारों से जोड़ने और उनके योगदान को व्यापक स्तर पर सम्मान देने की बात कही गई है। इसके साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

कार्यसूची में केंद्र सरकार से कृषि को राज्य सूची का विषय बनाने की मांग, किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, कृषि अनुसंधान तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव शामिल हैं। सरकार इन प्रस्तावों के माध्यम से केंद्र के समक्ष पंजाब के किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेगी।

ध्यान रहे की विधानसभा में बीते बुधवार को जागत जोत संशोधन बिल 2026 को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया था। विधानसभा के बाहर कांग्रेस एबीवीपी की ओर से पेपर लीक को लेकर सचिवालय की और कूच करने की कोशिश की गई थी।

वहीं कर्मचारियों ने भी सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। कई बार स्थिति ऐसी बनी कि स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा।

विपक्ष पहले ही संकेत दे चुका है कि कर्मचारियों के आंदोलन, कानून-व्यवस्था, वित्तीय स्थिति और अन्य जनहित के मुद्दों पर वह सरकार को घेरना जारी रखेगा। ऐसे में गुरुवार को भी सदन के भीतर तीखी बहस और हंगामे की पूरी संभावना है। सरकार जहां अपने प्रस्तावों को पारित कराने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने की रणनीति के साथ सदन में उतरेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में यूट्यूबर पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, शादी के बाद देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का दावा
    Next Article पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज, चन्नी को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया; गुटबाजी पर सख्त रुख
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली सरकार
    दिल्ली

    दिल्ली सरकार का नया फैसला बना सिरदर्द | वाहन मालिकों को 8 दिन में ही हुआ लाखों का नुकसान, आम आदमी का बजट बिगड़ा

    दिल्ली सरकार का नया फैसला बना सिरदर्द | वाहन मालिकों को 8 दिन में ही हुआ लाखों का नुकसान, आम…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड खटीमा पहुंचने पर जिलाधिकारी नितिन…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक दंपती को एक और मौका, तबादले के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

    लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को बड़ी राहत मिली है, जिनके पति-पत्नी दोनों परिषदीय विद्यालयों में…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    पर्यटकों को हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों तक लाएं: सुक्खू

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को वाराणसी में आयोजित फैडरेशन ऑफ होटल एंड रैस्टोरैंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मानसून सत्र के चौथे दिन पंजाब विधानसभा में हंगामे के आसार, सरकार रखेगी कई अहम प्रस्ताव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password