jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में राशन, गैस और दवाओं की शिकायतों पर होगी सीधी सुनवाई, नागरिक आपूर्ति निगम में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में राशन, गैस और दवाओं की शिकायतों पर होगी सीधी सुनवाई, नागरिक आपूर्ति निगम में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में राशन, गैस और दवाओं की शिकायतों पर होगी सीधी सुनवाई, नागरिक आपूर्ति निगम में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ

News Desk
Last updated: September 15, 2026 9:45 am
News Desk
Share
SHARE

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों तक आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। हिमाचल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम इस व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। निगम मुख्यालय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शिकायतों के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। यहां राशन, घरेलू गैस और दवाओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई होगी। उपभोक्ता अपनी शिकायत complaint@himapurti-com पर भी भेज सकते हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

प्रदेश में करीब 19.42 लाख राशन कार्ड धारकों को हर माह सब्सिडी पर खाद्य तेल, नमक और दालें मिलती हैं। चावल, आटा और अन्य खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति भी की जा रही है। निगम की 54 गैस एजेंसियों से एलपीजी सुविधा उपलब्ध है, साथ ही चार पेट्रोल पंप भी संचालित हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के 47 मेडिकल स्टोरों पर 10.25 से 50 फीसदी तक की छूट पर दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध हैं।

सरकारी विभागों को भी सीमेंट, पाइप, दवाइयां और मिड-डे-मील सामग्री की आपूर्ति की जाती है। सरकार वर्ष 2022-23 से किसानों से सीधे धान खरीद रही है। वर्ष 2025-26 में अक्तूबर से दिसंबर तक 21,127 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। वर्ष 2023-24 से गेहूं की सीधी खरीद भी शुरू हुई। वर्ष 2026-27 में अब तक 4,567.50 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 2025-26 में 217 मीट्रिक टन मक्की खरीदी गई। 2026-27 में भी 267.96 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। खरीदी गई मक्की और गेहूं को प्रसंस्कृत कर हिम मक्की आटा और हिम भोग गेहूं आटा  नाम से उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों से मिल रहा है।

प्रदेश की 54 गैस एजेंसियों ने घरेलू एलपीजी कनेक्शनों का सुरक्षा निरीक्षण किया है। 2,52,420 उपभोक्ताओं के लक्ष्य के मुकाबले 2,42,027 कनेक्शनों का निरीक्षण पूरा हुआ, जो 96 फीसदी है। इस दौरान लोगों को एलपीजी के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया गया। नागरिक आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों को भी ई-ग्रेड राशन और अन्य सामग्री उपलब्ध कराता है। इन वस्तुओं की आपूर्ति का सालाना मूल्य करीब 10 से 15 करोड़ रुपये है। निगम आपदा के दौरान भी प्रभावित परिवारों को निशुल्क राशन और एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मिशन-2027 के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कसी कमर, 5 विधायक बने वरिष्ठ प्रवक्ता; 28 को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी
    Next Article हिमकेयर जांच पर सियासी घमासान तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाया ‘जांच के नाटक’ का आरोप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी: ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद

    लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ इकाई ने संगठित तरीके से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेकर सरकार को करोड़ों का…

    3 Min Read
    महाराष्ट्र

    बारिश में डूबा ‘प्रतीक्षा’: बिग बी के बंगले में जलभराव, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान

    बारिश में डूबा ‘प्रतीक्षा’: बिग बी के बंगले में जलभराव, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान मुंबई | अगस्त 2025…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पहले जय श्रीराम बोलने पर पड़ती थी लाठी, अब स्कीम का नाम ही G RAM G; अयोध्या में बोले योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में संकट मोचन…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    ठावड़ा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 24 से 27 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन

    देहरादून। आगामी 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ठावड़ा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में राशन, गैस और दवाओं की शिकायतों पर होगी सीधी सुनवाई, नागरिक आपूर्ति निगम में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password