jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: “सीमापुरी से भागे, शाहदरा में भी ढूंढकर गोलियों से भूना”: फर्श बाजार में युवक और बुआ पर अंधाधुंध फायरिंग और चाकू से हमला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » “सीमापुरी से भागे, शाहदरा में भी ढूंढकर गोलियों से भूना”: फर्श बाजार में युवक और बुआ पर अंधाधुंध फायरिंग और चाकू से हमला
दिल्लीराज्य

“सीमापुरी से भागे, शाहदरा में भी ढूंढकर गोलियों से भूना”: फर्श बाजार में युवक और बुआ पर अंधाधुंध फायरिंग और चाकू से हमला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 11:57 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्‍ली: दिल्ली के शाहदरा जिले में दो लोगों पर फायरिंग और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना फर्श बाजार थाना क्षेत्र की भीकम सिंह कॉलोनी की गली नंबर-2 की है. हमले में जावेद और उसकी बुआ ममुनी बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात बीती रात करीब 9:20 बजे हुई. परिवार के मुताबिक, बाहर से आए बदमाशों ने जावेद और ममुनी बेगम पर हमला किया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग करने के साथ चाकू से भी वार किया.घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. वारदात के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस पूरे विवाद की जड़ सीमापुरी में पहले हुए एक पुराने मामले और कथित गुटबाजी से जुड़ी है. परिवार का कहना है कि उस मामले में जावेद का नाम भी सामने आया था. इसी विवाद के चलते परिवार को पहले भी धमकियां मिलने का आरोप है.धमकियों के बाद वे सीमापुरी से निकलकर शाहदरा की भीकम सिंह कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे थे. आरोप है कि इसके बावजूद हमलावरों ने उन्हें ढूंढ लिया और जावेद व ममुनी बेगम पर हमला कर दिया. हालांकि, पुराने मामले और मौजूदा हमले के बीच संबंध को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों को वे पहचानते हैं और आरोपियों ने उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी.

परिवार का दावा है कि जान का खतरा होने के कारण ही उन्होंने सीमापुरी छोड़कर दूसरी जगह रहना शुरू किया था.मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और गुटबाजी का कितना संबंध है.वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की गहरी साजिश का पर्दाफाश: ACP पर छेड़खानी के आरोप निकले पूरी तरह फर्जी, AI वीडियो बनाने वाला नदीम पलवल से गिरफ्तार
    Next Article “जो पिछली सरकारें न कर सकीं, वो हम करेंगे”: बंदी सिंहों की रिहाई पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, 4 सदस्यीय कमेटी से की मुलाकात
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    फर्जी डिग्री के खिलाफ मुहिम चलाने की तैयारी, वीरेंद्र सिंह गुड्डू बोले—पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएंगे

    नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे अधिवक्ता मनोज कुमार भाटी का वकालत लाइसेंस निरस्त…

    6 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: पहली बार देहरादून से बाहर चंपावत में होगी कैबिनेट बैठक

    देहरादून: उत्तराखंड सरकार की मंत्रिमंडल बैठक पहली बार देहरादून जिले से बाहर चंपावत जिले में आयोजित होने जा रही है.…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में एयरोसिटी की राह साफ, 200 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना आज

    गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित एयरोसिटी को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। प्राधिकरण इसी सप्ताह भूमि अधिग्रहण…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    पर्यटकों को हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों तक लाएं: सुक्खू

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को वाराणसी में आयोजित फैडरेशन ऑफ होटल एंड रैस्टोरैंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: “सीमापुरी से भागे, शाहदरा में भी ढूंढकर गोलियों से भूना”: फर्श बाजार में युवक और बुआ पर अंधाधुंध फायरिंग और चाकू से हमला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password