jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड किसको किया समर्पित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड किसको किया समर्पित
खेल

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड किसको किया समर्पित

Tripty Srivastava
Last updated: January 12, 2026 9:50 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

नई दिल्ली. विराट कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. कोहली ने वडोदरा में खेले गए साल के पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 91 गेंदों पर 93 रन बनाए.कोहली की इस धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.विराट ने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन भी पूरे कर लिए. उन्होंने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. विराट हालांकि इस दौरान 85वें इंटरनेशनल शतक से सात रन से चूक गए.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट कोहली (Virat Kohli) से पूछा गया कि क्या उन्हें खुद पता है कि उनके पास कितने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड हैं, जिस पर कोहली ने जवाब दिया, ‘सच कहूं तो, मुझे कोई अंदाजा नहीं है. मैं अपने सभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को अपनी मां को गुरुग्राम भेज देता हूं. उन्हें अवॉर्ड रखना बहुत पसंद है.’

‘मुझे हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा था’

बकौल कोहली, ‘अगर मैं अपने पूरे सफर को देखूं, तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मुझे हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा था, मैं आज जहां हूं, उसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है. भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मेरे दिल में बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हूं, मुझे गर्व महसूस होता है. अगर मैं बिल्कुल सच कहूं तो मैं माइलस्टोन के बारे में नहीं सोच रहा हूं. अगर हम पहले बैटिंग कर रहे होते तो मैं और ज्यादा मेहनत करता, अनुभव मायने रखता है.’

‘लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखकर मुझे भी खुशी मिलती है’

विराट ने आगे कहा, ‘बस एक ही चीज थी कि टीम को चेज में अच्छी पोजिशन में लाना था. बेसिक आइडिया यह है कि मैं नंबर 3 पर बैटिंग करता हूं. मैं खुद पर भरोसा करता हूं कि मैं काउंटर अटैक कर सकता हूं. मैं बस अंदर गया और मुझे लगा कि मैं अपोजिशन को बैकफुट पर धकेल सकता हूं. अलग-अलग गेम्स में सब कुछ अलग-अलग टाइमिंग पर होता है. मुझे इसके बारे में अच्छा नहीं लगता. यह एमएस के साथ भी होता था, जो खिलाड़ी बाहर जाता है उसके लिए यह अच्छी फीलिंग नहीं होती. अब तक सब ठीक रहा है. मुझे इस पोजिशन में रखे जाने पर शुक्रगुजार महसूस होता है. आप इस खेल को खेलकर इतने सारे लोगों को खुशी दे सकते हैं. लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखकर मुझे भी खुशी मिलती है.’

विराट कोहली ने रिकॉर्ड कई तोड़े

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे किए. उन्होंने यह मील का पत्थर सिर्फ 624 पारियों में हासिल किया. उन्होंने सचिन तेंदुलकर (644 पारियां) और कुमार संगकारा (666 पारियां) को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने 28,017 रनों के साथ संगकारा के 28,016 रनों के टोटल को भी पीछे छोड़ दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. उनसे आगे सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके 34,357 रन हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बस्ती में सनकी युवक की करतूत…कुत्ते ने काटा तो उसे और उसके 12 बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला
Next Article कच्छ के ‘बंजर’ जमीन पर 1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खेल

नीरज चोपड़ा जिन्हें दोस्त मानते रहे, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दिखा दिया असली चेहरा!

अरशद नदीम का नीरज चोपड़ा के बयान पर रिएक्शन: बोले – भारत-पाक तनाव के बीच मैं कुछ नहीं कहना चाहता…

3 Min Read
खेल

Team India for England Tour 2025: शुभमन गिल बने नए टेस्ट कप्तान, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी बाहर

नई दिल्ली, 24 मई 2025:Team India for England Tour 2025 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए…

3 Min Read
विराट कोहली
खेल

विराट कोहली से इतनी प्रभावित थे मार्क टेलर कि बेटी से बोले – “तू विराट से शादी कर ले!” | दिलचस्प किस्सा वायरल

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने विराट कोहली को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जो क्रिकेट प्रेमियों…

2 Min Read
खेल

वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2025 का सबसे चमकता सितारा, समस्तीपुर में हुआ भव्य स्वागत

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीज़न को जब भी याद किया जाएगा, तो वैभव सूर्यवंशी का नाम स्वर्ण अक्षरों में…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड किसको किया समर्पित
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password