jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UKBOCW का नया डिजिटल पोर्टल श्रमिकों के कौशल विकास में लाएगा पारदर्शिता और प्रभावशीलता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UKBOCW का नया डिजिटल पोर्टल श्रमिकों के कौशल विकास में लाएगा पारदर्शिता और प्रभावशीलता
उत्तराखंडराज्य

UKBOCW का नया डिजिटल पोर्टल श्रमिकों के कौशल विकास में लाएगा पारदर्शिता और प्रभावशीलता

Raj Kumar
Last updated: February 3, 2026 8:17 am
Raj Kumar
Share
UKBOCW
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW), श्रम विभाग द्वारा विकसित श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (Training Management System – TMS) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी और पूर्णतः ऑनलाइन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल श्रमिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तकनीक से जोड़कर पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा तथा कौशल विकास को रोजगार से बेहतर ढंग से जोड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के बाद श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर भी प्रभावी कार्यवाही की जाए। साथ ही राज्य के उद्यमियों से कौशल आवश्यकताओं को लेकर नियमित फीडबैक लेने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे व्यवसायों में प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे स्थानीय श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रशिक्षणोपरांत फॉरवर्ड लिंकेज को मजबूत करने तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित डीबीटी योजनाओं की सराहना करते हुए UKBOCW को अपनी आय बढ़ाने के निरंतर प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

श्रम विभाग के सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्दंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभाग सभी योजनाओं को अधिक पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर श्रमायुक्त पी.सी. दुमका ने पोर्टल की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि TMS के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदाताओं, मूल्यांकनकर्ताओं, प्रशिक्षण केंद्रों और प्रशिक्षकों का चयन भारत सरकार में इम्पैनल्ड संस्थाओं एवं प्रमाणित व्यक्तियों से पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपस्थिति और मूल्यांकन भी डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित होंगे।

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल से प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पूर्ण पारदर्शिता, डुप्लीकेसी की रोकथाम, प्रशिक्षण गुणवत्ता में सुधार, प्रशिक्षित श्रमिकों का केन्द्रीयकृत डाटाबेस तथा प्रशिक्षण प्रदाताओं और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी।कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article APY APY को बढ़ावा देने के लिए बैंकर्स समिति की सामुदायिक बैठक का सफल आयोजन
    Next Article केंद्रीय बजट मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास का मार्गदर्शक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बागेश्वर
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी का बड़ा फैसला, बागेश्वर की सड़कों को मिले शहीदों के नाम

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद बागेश्वर के तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को अनुमोदन प्रदान किया है।…

    1 Min Read
    जन-जन की सरकार
    उत्तराखंडराज्य

    बरवाला में जन-जन की सरकार, जन जन के द्वार व जनता से हुआ सीधा संवाद

    रुद्रपुर। ”जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार“ अभियान के अन्तर्गत दिनांक 27 जनवरी, 2026 दिन मंगलवार को जनपद ऊधमसिंह नगर…

    3 Min Read
    बर्फबारी
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कें और बिजली आपूर्ति ठप

    हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। पहाड़ी…

    6 Min Read
    कबड्डी प्रतियोगिता
    उत्तराखंडराज्य

    उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी

    रुद्रपुर। खेल विभाग, उधम सिंह नगर द्वारा खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के सहयोग से तथा जिला प्रशासन उधम सिंह नगर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: UKBOCW का नया डिजिटल पोर्टल श्रमिकों के कौशल विकास में लाएगा पारदर्शिता और प्रभावशीलता
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password