jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में खाद्य सुरक्षा की नई पहल: ‘मेरी रसोई’ के तहत 25.03 लाख परिवारों को मिली राशन किट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में खाद्य सुरक्षा की नई पहल: ‘मेरी रसोई’ के तहत 25.03 लाख परिवारों को मिली राशन किट
पंजाबराज्य

पंजाब में खाद्य सुरक्षा की नई पहल: ‘मेरी रसोई’ के तहत 25.03 लाख परिवारों को मिली राशन किट

News Desk
Last updated: July 12, 2026 10:00 am
News Desk
Share
SHARE

पंजाब सरकार ने कमजोर परिवारों के लिए पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनी जारी राशन किट वितरण मुहिम ‘मेरी रसोई’ में तेजी लाई है, जिसके तहत अब तक लगभग 25.03 लाख परिवारों को लाभ मिल चुका है। इस अभियान का लक्ष्य राज्यभर के 40.48 लाख पात्र परिवारों को प्रत्येक तिमाही (तीन माह) में राशन किट उपलब्ध कराना है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की सक्रिय निगरानी में इस महत्वपूर्ण पहल के तहत मिशन मोड में राशन किटों का वितरण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को एक राशन किट प्रदान की जाती है, जिसे घरेलू खाद्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस किट में मासिक उपयोग के लिए दो किलोग्राम दाल, दो किलोग्राम चीनी, एक किलोग्राम नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर तथा एक लीटर सरसों का तेल शामिल है। ये राशन किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत पात्र लाभार्थियों को पहले से वितरित की जा रही गेहूं के अतिरिक्त उपलब्ध कराई जा रही हैं।

राशन किटों का निर्माण मार्कफैड द्वारा किया जाता है, जबकि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यभर में इनके वितरण नेटवर्क की निगरानी कर रहा है।

अब तक वितरित 25.03 लाख राशन किटों में लुधियाना 2,71,433 किटों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद पटियाला 1,83,694 किटों के साथ दूसरे, बठिंडा 1,52,020 किटों के साथ तीसरे, अमृतसर 1,44,082 किटों के साथ चौथे, संगरूर 1,42,444 किटों के साथ पांचवें तथा फाजिल्का 1,39,759 किटों के साथ छठे स्थान पर है।

इसके अतिरिक्त जालंधर में 1,34,960, श्री मुक्तसर साहिब में 1,30,362, सीमावर्ती जिले तरनतारन में 1,28,228, होशियारपुर में 1,10,962, फिरोजपुर में 1,04,069, गुरदासपुर में 1,02,695, मानसा में 88,914, मोगा में 87,984, फतेहगढ़ साहिब में 80,305, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में 75,637, फरीदकोट में 71,896, कपूरथला में 71,785, पठानकोट में 70,037, बरनाला में 64,950, रूपनगर में 56,492, मलेरकोटला में 47,806 तथा शहीद भगत सिंह नगर में 42,737 राशन किटों का वितरण किया जा चुका है।

इस पहल का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों की रसोई तक केवल अनाज ही नहीं, बल्कि आवश्यक प्रोटीन, खाद्य तेल तथा मसाले भी पहुंचाना है, ताकि योजना के अंतर्गत शामिल परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके।

राशन किटों के वितरण की सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके, मिलावटी सामग्री पर रोक लगाई जा सके तथा प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक समय पर किट पहुंचाई जा सके। जिला प्रशासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तथा स्थानीय अधिकारी पूर्ण समन्वय के साथ इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

यह योजना राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा से वंचित न रहे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित किए जा रहे गेहूं के साथ इन राशन किटों को जोड़कर सरकार भूख और कुपोषण—दोनों चुनौतियों का प्रभावी समाधान करने का सार्थक प्रयास कर रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब सरकार की बड़ी पहल: 33 लाख महिलाओं को मिली पहली किस्त, खाते में सीधे पहुंची राशि
    Next Article हरियाणा में बाढ़ प्रबंधन पर सरकार की नजर, अधिकारियों की छुट्टियों पर भी सख्ती
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    कब्रें बह गईं, शव बाहर आए, नदी में समाई कार… सहारनपुर में दिखा बारिश का भयावह मंजर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इस भारी बारिश ने…

    3 Min Read
    पूर्व शिक्षा मंत्री
    पंजाबराज्य

    पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने अमलोह में तिरंगा फहराया, संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा का दिया संदेश

    पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने 77वें गणतंत्रता दिवस पर अमलोह में तिरंगा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया यमुना वाटिका और बांसेरा पार्क का दौरा

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया यमुना वाटिका और बांसेरा पार्क का दौरा उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना भी रहे साथ | दिल्ली…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में योगी सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला, लखनऊ समेत कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में खाद्य सुरक्षा की नई पहल: ‘मेरी रसोई’ के तहत 25.03 लाख परिवारों को मिली राशन किट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password