UPSC Prelims 2025 नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (IAS) एवं इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड न कर पाने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही एग्जाम में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी यहां से एग्जाम टाइम, शिफ्ट एवं परीक्षा पैटर्न भी जान सकते हैं।
एग्जाम डेट, टाइम एवं शिफ्ट
यूपीएससी की ओर से आईएएस एवं आईएफएस प्रीलिम एग्जामिनेशन का आयोजन 25 मई 2025 को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट में पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक वहीं पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
सामान्य अध्ययन (जिस)के प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न तो सीसैट प्रश्न पत्र में 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंकों के लिए निर्धारित है जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।
तुक्का लगाने से बचें अभ्यर्थी
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि यूपीएससी की ओर से इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी रखी गई है। ऐसे में अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता है तो उसका तुक्का लगाने से बचें। प्रत्येक गलत उत्तर होने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
एडमिट कार्ड हो चुके जारी
यूपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो प्रवेश पत्र एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट में से एक) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा देने से रोक दिया जायेगा।

- यूपीएससी आईएएस, आईएफएस एग्जाम 25 मई को होगा आयोजित।
- एडमिट कार्ड पहले ही हो चुके जारी।
- एग्जाम पैटर्न, शिफ्ट, टाइमिंग आदि डिटेल यहां से कर सकते हैं चेक


