jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02 में संस्कृति, सम्मान और विकास का संगम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02 में संस्कृति, सम्मान और विकास का संगम
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02 में संस्कृति, सम्मान और विकास का संगम

Tripty Srivastava
Last updated: February 1, 2026 8:05 am
Tripty Srivastava
Share
उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में ‘हम सबका उत्तराखण्ड’ संस्था द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखण्डी, लोक कलाकार, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराओं एवं लोक विरासत को समर्पित इस आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ‘उत्तराखण्ड के सितारे’ सम्मान से सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज गोरखेला तथा लोक गायिका कल्पना चौहान को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन लोक कलाकारों को मंच और सम्मान देने के साथ समाज को सेवा एवं संस्कारों की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति अपने गीतों, वेशभूषा और परंपराओं के माध्यम से आज भी जीवंत है तथा देश-विदेश में रहने वाले उत्तराखण्डी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए विशेष महत्व रखते हैं, क्योंकि इससे बच्चों और युवाओं में अपनी बोली, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है। लोकनृत्य और लोकगीत राज्य की सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

देवभूमि उत्तराखण्ड को आस्था, तप, त्याग और साधना की भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगा-यमुना एवं आदि कैलाश जैसे पवित्र स्थलों के कारण राज्य को विश्वभर में विशेष पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि स्वयं पहाड़ से जुड़े होने के कारण लोकसंस्कृति उनकी जीवनशैली और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा रही है और इसी सोच के साथ सरकार संस्कृति को विकास से जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों का पुनर्विकास इसी दृष्टिकोण से किया जा रहा है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण से आस्था, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नया आयाम मिला है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड आज वेडिंग डेस्टिनेशन, एडवेंचर टूरिज्म और फिल्म शूटिंग के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। विंटर टूरिज्म, ‘वेड इन उत्तराखण्ड’ और होम-स्टे जैसी पहलों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि लखपति दीदी योजना से बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। ‘एक जनपद-दो उत्पाद’ योजना और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से राज्य के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखण्ड ने उल्लेखनीय प्रगति की है। सख्त कानूनों, पारदर्शी शासन और समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में सुशासन स्थापित हुआ है।कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कलाकार एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article यूपी बोर्ड यूपी बोर्ड को लेकर योगी सरकार का बड़ा आदेश, जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा लेने पर लगाई रोक
Next Article संत रविदास संत रविदास की शिक्षाओं से समाज में समानता और भाईचारा फैलाएं: मुख्यमंत्री धामी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार
बिहार

बिहार सरकार की बड़ी पहल: हर विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी

बिहार सरकार की बड़ी पहल: हर विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी पटना, 6 अगस्त 2025:बिहार सरकार ने शिक्षा और…

2 Min Read
दिल्ली

दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी साफ”

दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

सफाईकर्मियों की गिरफ्तारी पर सपा प्रतिनिधिमंडल का विरोध, ACP-2 को सौंपा ज्ञापन

नोएडा। समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर प्रतिनिधिमंडल ने सफाईकर्मियों की गिरफ्तारी के विरोध में एसीपी-2 से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

मार्च में बदला मौसम का मिजाज: यूपी के कई जिलों में छाया घना कोहरा

लखनऊ। मार्च का महीना आमतौर पर गर्मी की शुरुआत का संकेत देता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02 में संस्कृति, सम्मान और विकास का संगम
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password