नोएडा।
व्यापारियों एवं उद्यमियों के सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्व रंगोत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सेक्टर-39 स्थित कम्युनिटी सेंटर, नोएडा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद बिहारी मिश्रा एवं जिला गौतम बुद्ध नगर के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी की अध्यक्षता में हुआ, जहां भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की झांकियों के साथ झूमते-गाते फूलों की होली खेलकर उत्सव मनाया गया।
समारोह में डॉ. महेश शर्मा (सांसद, गौतम बुद्ध नगर), श्री पंकज सिंह (विधायक, नोएडा), कैप्टन विकास गुप्ता (अध्यक्ष, कृषि अनुसंधान परिषद), नवाब सिंह नागर (पूर्व राज्य मंत्री), श्रीमती विमला बाथम (पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग), जगद्गुरु श्री सतीशाचार्य जी महाराज एवं स्वामी श्री महेंद्र दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री संजय जैन, वाइस चेयरमैन डॉ. संजय गुप्ता, श्री संजय रस्तोगी, श्री राजकुमार गर्ग, मुख्य संरक्षक डॉ. डी.के. गुप्ता, संरक्षक नवरत्न अग्रवाल, डॉ. एस.पी. जैन, डॉ. वी.के. गुप्ता, श्री मित्रा शर्मा, श्री देवेंद्र गंगल, श्री अजय बाथला और श्री प्रवीण भारद्वाज ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला गौतम बुद्ध नगर के अंतर्गत जेवर मंडल इकाई का गठन भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा जेवर मंडल के सभी पदाधिकारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव राहुल भाटिया, अमित पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विकास बंसल, सत्यनारायण गोयल, उपाध्यक्ष उमानंदन कौशिक, के.के. अग्रवाल (CA), विक्रम सेठी, सचिव सुनील वर्मा, सुनील पांडेय, डॉ. जे.एस. बेदी, अंकित गुप्ता, अजय लाल, तनवीर, धर्मवीर बंसल उपस्थित रहे।
महिला कार्यकारिणी से रेनू वाला शर्मा, आशा पोद्दार, उषा थापा, मंजू शर्मा, निमिषा नेगी, संतोष सिंह, सीमा रावत, सरिता चंद, मधु चौधरी, अंजू चौहान, सुनीता शारदा, सोना चौधरी सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस आयोजन में लगभग 800–900 गणमान्य लोगों ने सहभागिता करते हुए संगीत संध्या एवं होली मिलन समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विनम्र निवेदन:
डॉ. पीयूष द्विवेदी – चेयरमैन
संजय जैन – अध्यक्ष
अमित अग्रवाल – वरिष्ठ महासचिव
नरेश बंसल – कोषाध्यक्ष
एवं समस्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

