jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लखनऊ में भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आज से, यूपी विधानमंडल मेजबान, क्या होगा खास जानिए?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखनऊ में भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आज से, यूपी विधानमंडल मेजबान, क्या होगा खास जानिए?
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आज से, यूपी विधानमंडल मेजबान, क्या होगा खास जानिए?

Tripty Srivastava
Last updated: January 19, 2026 9:02 am
Tripty Srivastava
Share
पीठासीन
SHARE

राजधानी लखनऊ में 19 से 21 जनवरी तक राष्ट्रीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, विधान परिषदों के सभापति तथा संसद के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे. आयोजन की मेजबानी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे. कार्यक्रम में अध्यक्ष, लोकसभा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत अन्य शामिल होंगे. इसकी वजह से विधान भवन व इसके आस-पास 19 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह आठ बजे से रात 8 बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी उद्घाटन

यूपी विधानभवन में होने वाले सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. समापन सत्र को 21 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे. बता दें कि सम्मेलन की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यक्रम स्थल और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था.

यूपी में चौथी बार आयोजन

विधानमंडलीय परंपरा के तहत यह सम्मेलन हर साल किसी न किसी राज्य में आयोजित होता है.  पिछली बार इसका आयोजन कर्नाटक में हुआ था. यूपी में यह चौथी बार आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले वर्ष 2015 में प्रदेश को इसकी मेजबानी मिली थी.

विधानसभा और विधान परिषद सचिवों का अलग सम्मेलन 

सम्मेलन के समानांतर 19 जनवरी को विधानसभा और विधान परिषद सचिवों का अलग सम्मेलन भी आयोजित होगा. वहीं, 20 जनवरी को मुख्य सत्र में विधायी संस्थाओं की भूमिका, संसदीय मर्यादा, कार्यकुशलता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर व्यापक चर्चा की जाएगी. सम्मेलन में 20 जनवरी के सत्र में पीठासीन अधिकारियों के स्तर पर विधायी संस्थाओं की भूमिका, कार्यकुशलता, संसदीय मर्यादा व लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.

विधान भवन के आसपास सुरक्षा पुख्ता

इस कार्यक्रम को देखते हुए विधान भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा व्यवस्था पांच जोन और 13 सेक्टर में विभाजित की गई है. एटीएस के कमांडो भी मुस्तैद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा में 5 एएसपी, 13 डिप्टी SP, 45 इंस्पेक्टर, 460 दरोगा, 36 महिला दरोगा, 817 हेड कांस्टेबल, 143 महिला कांस्टेबल, 153 होमगार्ड, 5 प्लाटून PAC और बम निरोधक दस्ता समेत अन्य शामिल हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पीएम आवास सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे
Next Article ध्वज वंदन समारोह ध्वज वंदन समारोह के साथ माता भगवती देवी शर्मा शताब्दी समारोह का शुभारंभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

नई टिहरी में ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन’ पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन

नई टिहरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून के तत्वावधान में बुधवार को जिला…

3 Min Read
नाबालिग
उत्तराखंडक्राइमराज्य

खेल अभ्यास जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी कॉस्टेबल सस्पेंड

रुद्रपुर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित उधम सिंह नगर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पर नाबालिग से छेड़छाड़ का गंभीर…

2 Min Read
बिहार

वोट अधिकार यात्रा: राहुल गांधी का हमला—‘चोर की तरह वोट चोरी, अमित शाह का बयान था अकड़’

वोट अधिकार यात्रा: राहुल गांधी का हमला—‘चोर की तरह वोट चोरी, अमित शाह का बयान था अकड़’ मधुबनी, 26 अगस्त…

2 Min Read
उत्तराखंड

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का येलो अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का येलो अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: लखनऊ में भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आज से, यूपी विधानमंडल मेजबान, क्या होगा खास जानिए?
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password