Satyam Fashion Institute: Future Designers की रचनात्मक प्रस्तुति

नोएडा, जून 2025 — एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई से संबद्ध और एनएएसी द्वारा ‘ए’ ग्रेड (सीजीपीए: 3.18) से पुनः मान्यता प्राप्त सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने परिसर में ‘वार्डरोब वॉरियर्स’ नामक रचनात्मक फैशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम भावी फैशन डिज़ाइनर्स के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभरा, जहां उन्होंने रचनात्मकता, स्थिरता और समकालीन फैशन रुझानों पर आधारित वार्डरोब अवधारणाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह, सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता, और उप-प्राचार्या डॉ. नीतू मल्होत्रा सहित विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया।
विशेष अतिथियों में उपस्थित थे:
श्री अंकित नागपाल (निदेशक, बैंग ऑन टारगेट पीआर एंड मीडिया सॉल्यूशंस)
सुश्री महिमा मलिक (कोषाध्यक्ष, SFI एलुमनाई एसोसिएशन)
फैशन मॉडल सुश्री निकेता और सुश्री अनुप्रीत
इस प्रतियोगिता में उन विद्यार्थियों ने भाग लिया जो निकट भविष्य में एसएफआई में डिज़ाइन पाठ्यक्रमों में दाख़िला लेने की योजना बना रहे हैं। प्रतिभागियों की मौलिकता, प्रस्तुति शैली और रचनात्मक सोच को अतिथियों द्वारा मूल्यांकित किया गया। विजेताओं को क्रमशः ₹5000, ₹3000 और ₹2000 के नकद पुरस्कार दिए गए।
सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट न केवल फैशन शिक्षा में अग्रणी रहा है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, नवाचार और एंटरप्रेन्योरशिप को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है। ‘वार्डरोब वॉरियर्स’ जैसी प्रतियोगिताएं फैशन की दुनिया में भविष्य के लीडर्स को आकार देने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
