श्री सनातन धर्म मंदिर नोएडा के महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन दिनांक 14.08.2025 से प्रारंभ होकर 16.08.2025 तक मध्य रात्रि तक चलेगा। इस आयोजन में भक्तों के लिए कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 14.08.2025 को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो सायं 6ः00 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा। भक्तजन इस भजन संध्या में भाग लेकर भगवान श्री कृष्ण के भजनों का आनंद लेंगे। इससे पहले, मंदिर में विशेष सजावट की जाएगी, जिसमें फूलों की मालाएं, रंग-बिरंगी रोशनियाँ और विशेष धार्मिक झंडे शामिल होंगे। इस बार 15 अगस्त के साथ -साथ 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, जिससे इस अवसर की खासियत और भी बढ़ जाती है। पूरे मंदिर प्रांगण को तिरंगे के रंगों एवं सुंदर लाईटों एवं फूलों की भी सजावट की गई है।
भगवान श्री कृष्ण और राधा जी के साथ लड्डू गोपाल जी का भी पोशाक धारण कराया जाएगा, जो तिरंगे के रंग में होगा। यह पोशाक श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय अनुभव होगा, क्योंकि दिल्ली एनसीआर में यह पोशाक कहीं पर भी ऐसी आपको नहीं दिखाई देगी। सिर्फ सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 नोएडा में राष्ट्र प्रेम की भावना को दिखाते हुए मंदिर के सभी कार्य पूर्ण किए गए हैं। भक्तों के लिए मंदिर में प्रवेश के लिए वैरोकेटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखी जा सके। लड्डू गोपाल जी का श्रृंगार और उनको झूले में विराजमान कराया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य यजमान डा. महेश शर्मा, सांसद गौतम बुद्ध नगर, श्री पंकज सिंह, विधायक नोएडा, श्रीमती विमला बाथम, अध्यक्ष महिला आयोग उ0प्र0, श्री नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता जी, अध्यक्ष कृषि अनुसंधान केंद्र, श्री विपिन मल्हन, श्री पीयूष द्विवेदी जी, राजेश गुप्ता जी, कुलदीप गुप्ता जी, श्री टी.एन. गोविल जी, अतुल मित्तल जी, सुशील भारद्वाज, रामकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सदस्य आदि सभी सदस्य इस आयोजन में पूरी तरह से हिस्सा लेंगे और इसको सफल बनाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक दिन विशेष प्रार्थनाएँ और धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे भक्तजन अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर सकें। इस धार्मिक उत्सव का हिस्सा बनकर भक्तजन न केवल आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे, बल्कि आपस में मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश भी फैलाएंगे।
सनातन धर्म मंदिर नोएडा का भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन

Leave a Comment
