jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नितीश सरकार में फुट…एनडीए का क्या है प्लान..
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नितीश सरकार में फुट…एनडीए का क्या है प्लान..
बिहार

नितीश सरकार में फुट…एनडीए का क्या है प्लान..

Tripty Srivastava
Last updated: April 21, 2025 11:26 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत लगातार बिगड़ रही है। हालांकि सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा जा रहा है लेकिन जब भी उनकी सार्वजनिक उपस्थिति होती है तो साफ पता चलता है कि वे सोचने समझने की क्षमता खोते जा रहे हैं। तीन दिन पहले उन्होंने महिला संवाद यात्रा की शुरुआत की। पार्टी के तमाम नेता जुटे, रथ रवाना किया गया, मीडिया को भी बुलाया गया, पूरे पूरे पन्ने के विज्ञापन छपे और महिला संवाद यात्रा की शुरुआत में नीतीश कुमार एक शब्द नहीं बोले। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव कहते हैं कि मुख्यमंत्री अचेतावस्था में हैं। पिछले दिनों वे एक धार्मिक कार्यक्रम में गए तो आरती की थाली हाथ में लेकर खड़े रहे। उनके अगल बगल में खड़े लोग उनके हाथ के इशारे से समझाते रहे कि थाली घुमाइए लेकिन उनको समझ में नहीं आ रहा था क्या क्या करना है। यह स्थिति एक साल से ज्यादा समय से है लेकिन अब मर्ज बढ़ गया है। तभी राज्य में सरकार चलाने की एक नई व्यवस्था बनी है।

जब तक नीतीश कुमार की सेहत का मामला ढका छिपा था तब तक उनके सलाहकार और पूर्व चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार सब कुछ संभाल रहे थे। उनके अलावा दो अन्य आईएएस अधिकारी कुमार रवि और एस सिद्धार्थ भी सरकार चलाने में उनका सहयोग कर रहे थे। इन अधिकारियों के अलावा दो मंत्रियों, विजय चौधरी और अशोक चौधरी की भूमिका भी होती थी। लेकिन जब सब कुछ सामने आ गया और लोगों को पता चल गया तब नया सिस्टम बनाने की जरुरत महसूस हुई। जानकार सूत्रों का कहना है कि इस नए सिस्टम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य भूमिका में हैं। पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार की भूमिका अब भी है लेकिन वे पहले की तरह प्रभावी नहीं हैं।

पिछले दिनों सम्राट चौधरी और ललन सिंह ने राज्य के पदाधिकारियों की बैठक की, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री की बजाय दूसरे लोग सरकार चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव तक के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है क्योंकि सरकार को जनता के बीच सकारात्मक मैसेज बनवाना है। यह मैसेज नहीं जाने देना है कि सरकार भगवान भरोसे है। बिहार के लोग इन दोनों नेताओं के बारे में जानते हैं। इन दोनों की अपनी पार्टी के नेताओं पर कमांड है तो नौकरशाही पर भी पूरी पकड़ है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री का कार्यालय रोजमर्रा के कामकाज का फैसला इनकी सलाह से करेगा। इसका एक दूसरा फायदा यह भी है कि एनडीए की ओर से लव कुश समीकरण कायम रहने का मैसेज भी बन रहा है। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी इस समीकरण के प्रतिनिधि हैं। इसके अलावा भाजपा व जदयू ने अपने सवर्ण वोट बैंक को भी मैसेज दे दिया है। हालांकि इसके बावजूद एनडीए को यह खतरा दिख रहा है कि विपक्ष की ओर से नीतीश की सेहत का मुद्दा चुनाव में उठाया जाएगा और तब उनके नेतृत्व में लड़ने के नैरेटिव का असर कम होगा। तभी भाजपा चाहती थी कि चुनाव से पहले उसका मुख्यमंत्री बना दिया जाए। अब यह होता नहीं दिख रहा है। इस नई व्यवस्था में खास बात यह है कि ललन सिंह के सक्रिय होने से जदयू कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और वे मान रहे हैं कि अब सीट बंटवारे में भी जदयू के साथ बराबरी पर बात होगी। अभी तक ऐसा लग रहा था कि भाजपा बड़े भाई की भूमिका में आएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लायंस इंटरनेशनल जिला 321C1 मे गवर्नर के चुनाव का बिगुल नोएडा से बजा
Next Article क्या इंडिया दल टूट जायेगा…अखिलेश ने सब कुछ बता दिया..
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार चुनाव
बिहार

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव की दो वोटर ID पर JDU सांसद संजय झा का तंज

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव की दो वोटर ID पर JDU सांसद संजय झा का तंज – “तो समर्थकों के…

3 Min Read
सीएम नीतीश कुमार
बिहार

बिहार में खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती: सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा

बिहार में खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती: सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, महिलाओं को मिलेगा विशेष आरक्षण पटना,…

3 Min Read
बिहार
बिहार

बिहार में चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: राहुल गांधी ने कहा—‘पीएम मोदी कर रहे हैं वोट चोरी’

बिहार में चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: राहुल गांधी ने कहा—‘पीएम मोदी कर रहे हैं वोट चोरी’ स्थान: बिहार |…

3 Min Read
बिहार

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान: अगस्त तक तय होगा बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारा

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान: अगस्त तक तय होगा बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारा पटना, बिहार | अपडेटेड:…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: नितीश सरकार में फुट…एनडीए का क्या है प्लान..
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password