jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
उत्तर प्रदेशराज्य

कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

News Desk
Last updated: August 5, 2026 6:35 am
News Desk
Share
SHARE

फिरोजाबाद। जसराना के राजनीतिक परिवार से रिश्ता रखने वाले पहली बार के विधायक इंजीनियर सचिन यादव सरकार के खिलाफ सबसे अधिक मुखर रहते हैं। मानसून सत्र में मुख्यमंत्री की तस्वीर पर नारा लिखकर सदन में लहराने पर विधायक पहली बार निलंबित हुए हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

क्षेत्र में ‘विधायक नहीं ट्रैक्टर है’ के नाम से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले विधायक के निलंबन के बाद सपा की स्थानीय इकाई की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जसराना क्षेत्र के सियासी यादव परिवार के सदस्य इंजीनियर सचिन यादव की सैफई परिवार से रिश्तेदारी है। विधायक के ताऊ रामवीर सिंह यादव चार बार के विधायक रहे।

2017 में सैफई परिवार की कलह में रामवीर सिंह चाचा शिवपाल के खेमे में चले गए और चुनाव लड़कर हार गए। इसके बाद जब सपा परिवार में एका हुआ तो उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। अमेरिका में पढ़े लिखे इंजीनियर सचिन यादव राजनीति में सक्रिय हो गए।

सपा सांसद और प्रोफेसर रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव से नजदीकी की चलते पार्टी ने 2022 में उन्हें सपा का टिकट थमाया। पहली बार चुनाव में उतरे इंजीनियर सचिन यादव ने भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह से नजदीकी जीत हासिल की।

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विधानसभा में मुखर रहे सचिन

इंजीनियर सचिन यादव ने विधानसभा में जसराना में बस स्टैंड, बाइपास निर्माण, अग्निशमन केंद्र जैसे स्थानीय मुद्दों से लेकर युवाओं की बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के मुद्दे प्रमुखता से उठाया। क्षेत्र में सक्रियता भी बराबर बनी रही। मानसून सत्र में उनका सरकार के खिलाफ आक्रामक अंदाज में प्रदर्शन उनके सत्र के लिए निष्कासित होने का कारण रहा।

री-काउंटिंग में 836 वोट से हासिल की थी जीत

सपा का गढ़ माने जाने वाले जसराना क्षेत्र से पहली बार उतरे सचिन यादव ने महज 836 वोट से जीत हासिल की थी। री-काउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र के बाहर बवाल हुआ था। बाद में उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। पांच विधानसभा वाले फिरोजाबाद जिले में सपा के तीन विधायक हैं। 2017 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद ही पैदा करता है’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासत गरम
    Next Article उत्तर प्रदेश में फिर दौड़ी ‘तबादला एक्सप्रेस’, 13 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर कदम, देहरादून में आयुष्मान जागरूकता अभियान

    देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड द्वारा आयुष्मान भारत योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत देहरादून जनपद के…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में घुसपैठियों पर हंगामा: अजय-देवेंद्र के बीच तीखी बहस

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में घुसपैठियों पर हंगामा: अजय-देवेंद्र के बीच तीखी बहस, सरकार ने बताया 30 बांग्लादेशियों को भेजा वापस रायपुर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन हैं IPS तरुण गाबा, जिन्हें बनाया लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर? CBI से लेकर महाकुंभ तक संभाल चुके जिम्मेदारियां

    योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 सीनियर…

    3 Min Read
    बिहार

    Tej Pratap Girlfriend Case: ऐश्वर्या राय का लालू परिवार पर बड़ा हमला, बोलीं- “जब सबको पता था तो मेरी ज़िंदगी क्यों बर्बाद की?”

    Tej Pratap Girlfriend Case: ऐश्वर्या राय का लालू परिवार पर बड़ा हमला, बोलीं- “जब सबको पता था तो मेरी ज़िंदगी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password