समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि महाकुंभ के आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की योजना थी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने इसे राजनीतिक आयोजन बना दिया। बीजेपी इसे राजनीतिक कुंभ बनाना चाहती थी। यह धार्मिक कुंभ नहीं था। यह कुंभ श्रद्धालुओं के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए था।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सुनने में तो यहां तक आया था कि कुंभ के आयोजन में यह तैयारी थी कि उनका (योगी) नाम प्रधानमंत्री के रूप में घोषित हो जाए। उन्होंने यहां महाकुंभ 2025 के आयोजन में गंभीर कुप्रबंधन का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, क्या आपने कभी कुंभ के दौरान टीवी चैनलों को साक्षात्कार देते देखा है? यहां इस तरह की व्यवस्था की गई थी। इस पूरे कुप्रबंधन ने आयोजन पर एक बड़ा धब्बा लगा दिया है।
यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) राज्य से बीजेपी को उखाड़ फेंकेगा। जब उनसे ‘इंडिया’ गठबंधन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दोहराया, ‘इंडिया’ गठबंधन है और रहेगा। उन्होंने कहा, बीजेपी वक्फ संशोधन कानून लेकर आई है ताकि वह जमीन छीन सके। जहां भी उन्हें जमीन दिखती है, वे उस पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने बीजेपी को भू-माफिया पार्टी करार दिया।
क्या इंडिया दल टूट जायेगा…अखिलेश ने सब कुछ बता दिया..

Leave a Comment
