jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तर प्रदेश में अब गांवों में भी मिलेगा बड़े शहर जैसा इलाज, योगी सरकार का ‘AI प्लान’ तैयार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तर प्रदेश में अब गांवों में भी मिलेगा बड़े शहर जैसा इलाज, योगी सरकार का ‘AI प्लान’ तैयार
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में अब गांवों में भी मिलेगा बड़े शहर जैसा इलाज, योगी सरकार का ‘AI प्लान’ तैयार

Tripty Srivastava
Last updated: January 14, 2026 8:35 am
Tripty Srivastava
Share
योगी सरकार
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी कामकाज को पूरी तरह बदलने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। ‘AI एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस’ के दौरान उन्होंने यूपी में एआई मिशन लागू करने का ऐलान किया। इस सम्मेलन में देश और विदेश के विशेषज्ञ भी शामिल हुए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

सरकार बनाएगी डाटा लैब

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन सालों में लगभग 2000 करोड़ रुपये के प्रोग्राम चरणबद्ध तरीके से चलाए जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा छोटे शहरों को होगा, क्योंकि सरकार 62, AI डाटा लैब बनाएगा, जिससे अब दूर-दराज के इलाकों में भी इलाज और सरकारी सुविधाओं के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा

प्रदेश में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क

CM योगी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अब सरकार केवल घटनाओं के होने का इंतजार नहीं करेगी, बल्कि पहले से ही सक्रिय होकर काम करेगी। जैसे कि महामारियों या मच्छरों से होने वाली बीमारियों का डेटा पहले ही जुटा लिया जाएगा, ताकि सही समय पर बेहतर फैसले किये जा सकें। प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क और फार्मा पार्क बनाए जा रहे हैं, साथ ही लखनऊ को एक AI सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है और गौतम बुद्ध नगर से लेकर कानपुर तक बड़े रिसर्च सेंटर बनाए जा रहे हैं।

तकनीक की मदद से भ्रष्टाचार पर रोक

CM योगी ने कहा कि पहले तकनीक की कमी की वजह से भ्रष्टाचार होता था। उन्होंने राशन घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 8 साल पहले गांव-गांव में राशन की चोरी होती थी। जब सरकार ने ई-पॉश मशीनें लगवाईं और डिजिटल जांच की, तो पता चला कि प्रदेश में 30 लाख फर्जी राशन कार्ड चल रहे थे। तकनीक की वजह से चोरी को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसी तरह, पहले विधवाओं और निराश्रित महिलाओं की पेंशन में बिचौलिए अपना हिस्सा काट लेते थे, लेकिन अब DBT और जनधन खातों की वजह से पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में पहुंचता जाता है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में कई बदलाव किए हैं। CM ने बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जिस इंसेफेलाइटिस (Encephalitis) बीमारी से कभी हजारों बच्चों की जान जाती थी, उसे बेहतर तकनीक की मदद से कंट्रोल कर लिया गया है। अब यूपी में बच्चों और माताओं की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हो गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि एआई के आने से डॉक्टरों को ट्रेनिंग देना और मरीजों का इलाज करना भी आसान हो जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आयुष नीति उत्तर प्रदेश की नई आयुष नीति जल्द, पीपीपी मॉडल पर चलेंगे अस्पताल और बनेगा शोध हब
Next Article CM योगी ‘हम सिर्फ संभावनाओं की बात नहीं करते, परिणाम भी देते हैं’, CM योगी बोले-माफिया मुक्त होकर आगे बढ़ रहा यूपी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

CM योगी
उत्तर प्रदेशराज्य

‘हम सिर्फ संभावनाओं की बात नहीं करते, परिणाम भी देते हैं’, CM योगी बोले-माफिया मुक्त होकर आगे बढ़ रहा यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सिर्फ उत्तर प्रदेश में निहित संभावनाओं की ही बात नहीं करते, बल्कि दृढ़…

11 Min Read
दिल्ली

नेताओं पर सार्वजनिक हमले: क्या लोकतंत्र की मर्यादा खतरे में है?

नेताओं पर सार्वजनिक हमले: क्या लोकतंत्र की मर्यादा खतरे में है? भारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता…

4 Min Read
गृहमंत्री
उत्तराखंडराज्य

गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था

हरिद्वार। गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की…

4 Min Read
कृषक गोष्ठी
उत्तराखंडराज्य

ऊधमसिंह नगर में कृषक गोष्ठी: मक्का की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

रूद्रपुर। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वी0के0एस0 यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान को हतोत्साहित किए जाने तथा मक्का की फसल…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तर प्रदेश में अब गांवों में भी मिलेगा बड़े शहर जैसा इलाज, योगी सरकार का ‘AI प्लान’ तैयार
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password