jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बांटने वालों को नहीं पनपने देंगे, प्रयागराज में बोले सीएम योगी-आने वाला समय सनातन का
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बांटने वालों को नहीं पनपने देंगे, प्रयागराज में बोले सीएम योगी-आने वाला समय सनातन का
उत्तर प्रदेशराज्य

बांटने वालों को नहीं पनपने देंगे, प्रयागराज में बोले सीएम योगी-आने वाला समय सनातन का

Raj Kumar
Last updated: January 11, 2026 7:54 am
Raj Kumar
Share
SHARE

प्रयागराज। सीएम योगी ने संगम नगरी की धरा से सनातन की रक्षा का उद्घोष किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत सियावर भगवान रामचंद्र की जय, सनातन धर्म की जय, भारता माता और गंगा मां की जय, प्रयागराज और वेणीमाधव की जय के साथ किया। हर-हर महादेव की गूंज से पूरा माघ मेला क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। वह माघ मेला क्षेत्र स्थित खाक चौक में आयोजित जगदगुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में संतों के साथ उमड़े विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

आज भी सनातन को चोट पहुंचाने की साजिश हो रही है

उन्होंने कहा कि जिस संगम की पावन धरा पर प्रकट होकर जगदगुरु रामानंदाचार्य ने बंटे हुए समाज को जोड़ने का प्रयास किया था, वह अद्भुत था, उसी तरह के प्रयास की आज भी आवश्यकता है। जगदगुरु रामानंदाचार्य ने उस समय कहा था कि सभी जन ईश्वर के चरणों में आशीर्वाद लेने के अधिकारी हैं। आज भी सनातन को चोट पहुंचाने की साजिश हो रही है।

…इनके मुंह पर किसी ने फेवीकोल चिपका दिया है

सीएम योगी ने बांग्लादेश की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा, वहां जो हो रहा है, कोई बोल नहीं रहा है। सेकुलरिज्म के नाम पर ठेका लेने वाले लोग हिंदु समाज को तोड़ने में पूरी ताकत लगाए हैं, अब इनके मुंह बंद है, लगता है कि इनके मुंह पर किसी ने फेवीकोल चिपका दिया है, एक शब्द नहीं निकल रहा है, कैंडिल मार्च नहीं कर रहे हैं।

तब कोई हिंदु को काटने की हिम्मत नहीं करेगा

आगाह किया, यह हम सबके लिए एक चेतावनी भी है। आपको बांटने की साजिश करने वाले ये लोग कभी आपके हितैषी नहीं हो सकते। जब सत्ता में थे, वे अपने परिवार के बारे में सोचते थे। आज तमाम नारे व स्लोगन देंगे, इन्हें जब भी मौका मिलेगा, वे वही करेंगे, जो पहले किया था। पहचान का संकट खड़ा करेंगे, हमें इनकी पुनरावृत्ति नहीं होने देना चाहिए। सबका दायित्व बनता है, बांटने वाले और तोड़ने वाले लोगों को कभी पनपने न दें। कमजोर करने वाले लोगों को किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ने देना है। दुनिया के अंदर सनातन का झंडा दिव्यता के साथ लहराता दिखे, यह हमारा प्रयास होना चाहिए, तब कोई हिंदु को काटने की हिम्मत नहीं करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर

उन्होंने संत समाज के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि संत समाज जब-जब एक मंच पर आकर कुछ उद्घोष करता है, उसका परिणाम भी आता है। जैसे आपने अयोध्या में देखा भव्य राम मंदिर का निर्माण। यह संतों की एकजुटता का ही परिणाम है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर है। यूं तो वर्ष 1952 से कई प्रधाननंत्री देखे, मगर मोदी जी ने भारत की मूल आत्मा को गौरवान्वित किया है। राम मंदिर के शिलान्यास, प्राण प्रतिष्ठा तक में आए, उन्होंने अयोध्या से सनातन धर्म ध्वज की पताका भी लहराई। उन्होंने जगदगुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह के सफल आयोजन के लिए सतुआ बाबा की प्रशंसा भी की।

…यह है आस्था

अंत में योगी ने माघ मेले में अब तक एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की चर्चा करते हुए कहा कि यह है आस्था। इस अवसर पर स्वामी सतुआ बाबा महराज, परमार्थ मनिकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महराज, बाघंबरी पीठ के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि जी महराज, अवधेश जी महराज एवं कृपालु देवाचार्य जी सहित कई संत मौजूद थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में जमीन खरीद पर मिलेगी छूट, इन इलाकों में 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान, किसे मिलेगा लाभ?
    Next Article अराजकतत्वों पर नजर रखे पुलिस, अफसरों से बोले सीएम योगी, माघ मेला सर्विस ऐप भी लांच किया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    मायावती का सपा पर फूटा गुस्सा…लगाए गंभीर आरोप..

    बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए तीखे आरोप लगाए हैं. एक के बाद…

    3 Min Read
    उत्तराखण्ड
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड की पारंपरिक तांबे की शिल्प कला और कारीगरों की दक्षता भारत पर्व में प्रदर्शित

    नई दिल्ली। भारत पर्व के अवसर पर इस वर्ष उत्तराखण्ड राज्य की झांकी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” थीम के अंतर्गत प्रदर्शित की…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में 2025 में भ्रष्टाचार पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का असर दिखाई दिया

    चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को सिर्फ नारा…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान से संबंधित कार्यों की…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बांटने वालों को नहीं पनपने देंगे, प्रयागराज में बोले सीएम योगी-आने वाला समय सनातन का
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password