jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंडराज्य

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Tripty Srivastava
Last updated: December 31, 2025 7:38 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए केदारनाथ एवं बद्रीनाथ में यात्रा मार्ग और दर्शन व्यवस्था से जुड़ी व्यवहारिक समस्याओं की पहचान कर उनका त्वरित निराकरण किया जाना आवश्यक है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान और वापसी तक एक सुखद अनुभव मिलना चाहिए, इसी लक्ष्य के अनुरूप तैयारियां की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि दर्शन टोकन जारी करते समय डिस्प्ले बोर्ड पर यह जानकारी उपलब्ध हो कि मंदिर में वर्तमान में किस नंबर का दर्शन चल रहा है। साथ ही, टोकन लेते समय श्रद्धालुओं को दर्शन में लगने वाले संभावित समय की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा के लिए इसे अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने व्हील चेयर उपयोग करने वाले एवं चलने में अक्षम श्रद्धालुओं के लिए गोल्फ कार्ट एवं ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को आवश्यक एवं उपयुक्त जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर साइनैज तथा क्यूआर कोड आधारित सूचना पटल लगाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सर्टिफाइड गाइड की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए पर्यटन विभाग को गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ रोपवे के संचालन के बाद केदारनाथ मंदिर परिसर, गौरीकुंड और सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर के क्षेत्र विस्तार तथा गौरीकुंड एवं सोनप्रयाग में पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए क्षेत्र विस्तार की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव डॉ. वी. षणमुगम, धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई ऊँचाई
Next Article उत्तराखण्ड सतर्कता अधिष्ठान ने वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का विवरण जारी किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्ली सरकार
दिल्ली

दिल्ली सरकार का नया फैसला बना सिरदर्द | वाहन मालिकों को 8 दिन में ही हुआ लाखों का नुकसान, आम आदमी का बजट बिगड़ा

दिल्ली सरकार का नया फैसला बना सिरदर्द | वाहन मालिकों को 8 दिन में ही हुआ लाखों का नुकसान, आम…

4 Min Read
पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा में 1,746 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

जब अधिकांश राज्यों में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी एक खूबसूरत सपना बनकर रह गई है, तब पंजाब इसके विपरीत…

8 Min Read
बिहार

नितीश सरकार में फुट…एनडीए का क्या है प्लान..

  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत लगातार बिगड़ रही है। हालांकि सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा…

4 Min Read
प्रियंका गांधी
छत्तीसगढ़

ED की कार्रवाई पर प्रियंका गांधी का हमला: “साय सरकार ने जंगल अदाणी को दे दिए हैं”

ED की कार्रवाई पर प्रियंका गांधी का हमला: “साय सरकार ने जंगल अदाणी को दे दिए हैं” रायपुर / नई…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password