jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में ईवी खरीदने पर नहीं देना होगा रोड टैक्स, योगी कैबिनेट का फैसला, 2.56 लाख तक का फायदा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में ईवी खरीदने पर नहीं देना होगा रोड टैक्स, योगी कैबिनेट का फैसला, 2.56 लाख तक का फायदा
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में ईवी खरीदने पर नहीं देना होगा रोड टैक्स, योगी कैबिनेट का फैसला, 2.56 लाख तक का फायदा

News Desk
Last updated: July 7, 2026 7:27 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) क्षेत्र में प्रदूषण कम करने और पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़क से हटाने के लिए ‘परिवर्तन योजना’ लागू की जाएगी। योजना के तहत बीएस-1, बीएस-2, बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी की पुरानी बसों और ट्रकों को अधिकृत रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (आरवीएसफ) में स्क्रैप कराने पर नए बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी। कैबिनेट की इस पर मुहर लग गई है।

Contents
About The AuthorNews Desk

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि भारत सरकार की स्वीकृति के बाद परिवहन विभाग ने उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर आठ जिले में इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत नया बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मोटर वाहन कर (रोड टैक्स) में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। यदि कोई व्यक्ति पुराना या प्रयुक्त बीएस-6 अथवा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है तो उसे रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह सुविधा 10 वर्ष तक लागू रहेगी।

योजना के तहत खरीदे गए नए वाहनों के पंजीकरण पर पंजीकरण शुल्क भी पूरी तरह माफ रहेगा। इसके अलावा एनसीआर में पंजीकृत बीएस-1, बीएस-2, बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी की बसों और ट्रकों पर एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मोटर वाहन कर की देनदारी भी समाप्त कर दी जाएगी।

यह लाभ केवल उन्हीं वाहन मालिकों को मिलेगा जो अपने पुराने वाहन को अधिकृत आरवीएसएफ केंद्र पर स्क्रैप कराकर नया वाहन पंजीकृत कराएंगे। योजना में अन्य प्रोत्साहन भी दिए गए हैं। डीजल और सीएनजी वाहन खरीदने वालों को पांच प्रतिशत ब्याज में छूट और ईंधन वाउचर मिलेगा।

वहीं इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर वाहन की श्रेणी के अनुसार 64 हजार रुपये से 2.56 लाख रुपये तक की एकमुश्त सहायता दी जाएगी। इसके अलावा वाहन निर्माता कंपनियां (ओईएम) नए वाहन की खरीद पर आठ प्रतिशत तक शुरुआती छूट भी देंगी।

इसके अलावा, मंत्री ने बताया कि कैबिनेट में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026 के प्रख्यापन को रखा गया। नियमावली में अंतर्देशीय जलमार्गों पर चलने वाले जलयानों को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में रखने का विचार है।

पहली श्रेणी में बड़े इंजन से चलने वाले यांत्रिक (मैकेनिकल) जलयान हैं, जबकि दूसरी श्रेणी में पारंपरिक या स्वदेशी जलयान शामिल हैं। इसमें मछुआरा समुदाय की ओर से दिए गए सुझावों पर विचार करने के बाद कुछ संशोधन के बाद नियमावली को लागू किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अखिलेश ने साधा निशाना, बोले-भाजपा में सरकार बनाम संगठन की लड़ाई’
    Next Article ताजमहल में तेजो महालय मंदिर है? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और ASI से मांगा जवाब
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    IGI एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री के हैंडबैग से 85 हजार UAE दिरहम बरामद, कीमत 22 लाख से ज्यादा

    नई दिल्ली। आइजीआइ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ के जवानों ने व्यवहार के आधार पर संदिग्ध यात्री की पहचान कर उसके हैंडबैग…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो उपनिरीक्षक निलंबित, पूरा पुलिस स्टाफ लाइन हाजिर

    रुदपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “कानून-व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता” के स्पष्ट संदेश के अनुरूप जनपद उधमसिंहनगर में पुलिस…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मिली बम धमकी, अफरा-तफरी मची

    दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मिली बम धमकी, अफरा-तफरी मची, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली, 15…

    3 Min Read
    भू-तापीय
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    भू-तापीय ऊर्जा से रोजगार और ईको-टूरिज्म को मिलेगा नया प्रोत्साहन

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार देर शाम को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में ईवी खरीदने पर नहीं देना होगा रोड टैक्स, योगी कैबिनेट का फैसला, 2.56 लाख तक का फायदा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password