jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उत्तराखंड में युवाओं ने पदयात्रा और साइकिल रैलियों में बढ़चढ़कर भाग लिया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उत्तराखंड में युवाओं ने पदयात्रा और साइकिल रैलियों में बढ़चढ़कर भाग लिया
उत्तराखंडराज्य

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उत्तराखंड में युवाओं ने पदयात्रा और साइकिल रैलियों में बढ़चढ़कर भाग लिया

Tripty Srivastava
Last updated: January 26, 2026 8:56 am
Tripty Srivastava
Share
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
SHARE

देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) उत्तराखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदेश में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में पदयात्राओं और साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

देहरादून में “मेरा भारत, मेरा वोट” पदयात्रा

देहरादून में ग्रा‍फिक ईरा हिल यूनिवर्सिटी से एयरफोर्स कैंप और महंत इंद्रेश अस्पताल मोथरोवाला तक पदयात्रा आयोजित की गई। इस पदयात्रा में लगभग 800 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को विशेष बैज पहनाकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नपिंदर सिंह, डॉ. अमित भट्ट, डॉ. अमल शुक्ला, अवदेश कौशल, डॉ. आदित्य हरबोला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिहरी गढ़वाल में साइकिल रैली

नरेंद्र नगर से भद्रकाली तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगी साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ओपन वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के शीर्ष पांच साइकिलिस्टों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने पुरस्कार वितरित किए।

पौड़ी गढ़वाल में मतदान की शपथ

कंडोलिया पार्क में युवाओं, स्वयंसेवकों और अधिकारियों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की शपथ ली। इस अवसर पर उपनिदेशक MY Bharat शैलेश भट्ट ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि संविधान द्वारा दिया गया एक पवित्र कर्तव्य है।

नैनीताल में युवाओं की सक्रिय भागीदारी

सेंट पॉल्स स्कूल, काठगोदाम से क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी तक पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक युवाओं ने सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने युवाओं से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। पदयात्रा के बाद युवाओं ने SVEEP कार्यक्रम में भी भाग लिया।

ऊधम सिंह नगर में साइकिल रैली प्रतियोगिता

मनोज कुमार स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रैली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 100 बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। रैली में प्रथम 6-6 स्थान पाने वालों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

उद्देश्य और संदेश

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। युवाओं की व्यापक भागीदारी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि युवा वर्ग लोकतंत्र को मजबूत करने में पूर्णतः सजग और प्रतिबद्ध है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रीय मतदाता दिवस: रुद्रपुर में साइकिल रैली के जरिए युवाओं में मतदान जागरूकता बढ़ाई
Next Article फिल्म फेस्टिवल 2026 मुख्यमंत्री धामी ने ‘आवाज़ सुनो पहाड़ों की – फिल्म फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ किया, हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र के सौंदर्यीकरण की घोषणा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्ली

नेताओं पर सार्वजनिक हमले: क्या लोकतंत्र की मर्यादा खतरे में है?

नेताओं पर सार्वजनिक हमले: क्या लोकतंत्र की मर्यादा खतरे में है? भारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता…

4 Min Read
वास्तविक ट्री कवर
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के वास्तविक ट्री कवर को मान्यता देने की मांग, CM सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से की भेंट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा: पार्क में खेलते वक्त 5 वर्षीय मासूम की फव्वारे में डूबने से मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

ग्रेटर नोएडा: पार्क में खेलते वक्त 5 वर्षीय मासूम की फव्वारे में डूबने से मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप…

3 Min Read
राज्यराष्ट्रीय

27,715 अतिनिर्धन परिवारों को सरकार उपलब्ध करवायेगी पक्का मकान: मुख्यमंत्री

बीस साल से आईआरडीपी में होने के बावजूद नहीं मिला पक्का मकान कोई भी पात्र परिवार आईआरडीपी से नहीं रहेगा…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उत्तराखंड में युवाओं ने पदयात्रा और साइकिल रैलियों में बढ़चढ़कर भाग लिया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password