jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: युवराज मौत मामला: तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो………
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » युवराज मौत मामला: तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो………
उत्तर प्रदेशराज्य

युवराज मौत मामला: तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो………

Raj Kumar
Last updated: January 29, 2026 11:19 am
Raj Kumar
Share
युवराज
SHARE

-राजेश बैरागी-
अवैध रूप से पानी भरे गड्ढे में डूबकर इंजीनियर युवराज की मौत मामले में राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एस आई टी) क्या किसी नतीजे पर पहुंच गई है? नोएडा प्राधिकरण की फिजाओं में चल रही चर्चाओं में एक ही सवाल सभी की जबान पर है,-किस किस पर गाज गिरेगी? ऐसा प्रश्न करने वाले साथ ही जवाब भी दे देते हैं जिसका कोई पुख्ता आधार तो नहीं होता है परंतु सुनने वाले के पास ऐसे जवाबों का कोई जवाब भी नहीं होता है। परंतु लापरवाही और अकर्मण्यता के चलते हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर कोई कार्रवाई तो अवश्य होनी चाहिए।उस संभावित कार्रवाई के दायरे में आने वाले लोगों के नाम हर कोई जानना चाहता है। विशेष जांच दल अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपे तो कार्रवाई की राह खुले। ऐसा होने से पहले संभावित कार्रवाई के शिकार होने वाले प्राधिकरण अधिकारियों को कैसे पहचाना जा सकता है? प्राधिकरण के कुछ अधिकारी इस घटना के बाद अत्यधिक विनम्र हो गये हैं। उनके चेहरे पर अनचाही मुस्कान का क्षेत्रफल अचानक बढ़ गया है। हमेशा भृकुटी ताने और सख्त मिजाज दिखने वाले ये अधिकारी आजकल सामने पड़ते ही कृत्रिम खुशी के साथ मुस्कुराने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि तपाक से हाथ भी मिलाते हैं। केवल एक अधिकारी ऐसा है जो अपनी गलतियों के पछतावे का भाव लिए घूमता रहता है।हालांकि बताया जा रहा है कि एस आई टी रिपोर्ट पर कार्रवाई होने से पहले संभावित कार्रवाई के दायरे में आने वाले अधिकारियों ने लखनऊ में पहले ही अपने आकाओं से संपर्क साध लिया है। इसके चलते एस आई टी रिपोर्ट पर कार्रवाई में कुछ विलंब भी हो सकता है या सबसे निचले पायदान पर काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी को जिम्मेदार ठहराकर कार्रवाई की औपचारिकता भी पूरी की जा सकती है। एक अधिकारी ने पिछले दिनों निजी मुलाकात में नोएडा प्राधिकरण की शक्ति और महत्व को कुछ इस प्रकार रेखांकित किया था,-यह प्राधिकरण अन्य प्राधिकरणों से बहुत अलग है। इसीलिए यहां कार्यरत अधिकारियों पर आसानी से कार्रवाई नहीं होती है।’ फिर भी कार्रवाई की तलवार लटक तो रही है। एसआईटी की रिपोर्ट की सील खुलने की सभी को प्रतीक्षा है।जो कार्रवाई देखना चाहते हैं उन्हें भी और जो कार्रवाई को धता बताने वाले हैं उन्हें भी।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम मान सीएम मान ने महाराष्ट्र विमान हादसे पर जताया शोक और चाइनीज डोर पर सख्ती का एलान किया
    Next Article सीएम फेलो उत्तर प्रदेश में सीएम फेलो से युवाओं को बड़ा लाभ, भर्ती परीक्षाओं में आयु सीमा में मिलेगी छूट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    लाइब्रेरी
    उत्तराखंडराज्य

    “मुख्यमंत्री धामी ने दून लाइब्रेरी में ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, परेड ग्राउंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    अरावली की हरियाली लौटाने की मुहिम: हरियाणा वन विभाग की ‘मातृवन’ योजना

    अरावली पर्वत शृंखला की लुप्त होती हरियाली को पुनर्जीवित करने के लिए हरियाणा वन विभाग ने एक महात्वाकांक्षी योजना मातृवन…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी करेंगे नितिन गडकरी से मुलाकात

    देहरादून। उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं।…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जमीन पर कब्जा करने वालों को जेल में डालें, जनता दर्शन में अफसरों से बोले सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नागरिकों को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ न्याय…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: युवराज मौत मामला: तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो………
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password