jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी करेंगे नितिन गडकरी से मुलाकात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी करेंगे नितिन गडकरी से मुलाकात
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी करेंगे नितिन गडकरी से मुलाकात

Tripty Srivastava
Last updated: January 4, 2026 3:53 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की पैरवी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के समक्ष ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा–दन्या–पनार–घाट मार्ग,ज्योलिकोट-खैरना–गैरसैंण–कर्णप्रयाग मार्ग तथा अल्मोड़ा–बागेश्वर–काण्डा–उडियारी बैंड मार्ग से जुड़े प्रस्तावों को प्रमुखता से रखा जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित राज्य के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से राज्य का सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी और पर्वतीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बेहतर सड़क संपर्क से चारधाम यात्रा, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रस्तावित परियोजनाओं पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य में सड़क संपर्क सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रमुख प्रस्तावित परियोजनाएं
ऋषिकेश बाईपास परियोजना:

राष्ट्रीय राजमार्ग-07 के अंतर्गत तीनपानी से योगनगरी होते हुए खारास्रोत तक 12.67 किमी लंबाई में चार लेन बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। अनुमानित लागत ₹1161.27 करोड़ है। परियोजना में 4.876 किमी लंबा एलिवेटेड मार्ग (तीन हाथी कॉरिडोर), चन्द्रभागा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल तथा रेलवे पोर्टल पर 76 मीटर लंबा आरओबी शामिल है। श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ₹318 करोड़ की लागत से आरओबी का भी प्रस्ताव है।

अल्मोड़ा–दन्या–पनार–घाट मार्ग:

राष्ट्रीय राजमार्ग-309बी के 76 किमी हिस्से में ₹988 करोड़ की अनुमानित लागत से दो लेन चौड़ीकरण प्रस्तावित है।

ज्योलिकोट–खैरना–गैरसैंण–
कर्णप्रयाग मार्ग:

राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के अंतर्गत 235 किमी लंबाई में दो लेन चौड़ीकरण का संरेखण प्रस्ताव तैयार किया गया है।

अल्मोड़ा–बागेश्वर–काण्डा–उडियारी बैंड मार्ग:

राष्ट्रीय राजमार्ग-309ए के अंतर्गत पैकेज 1, 2 और 5 में कुल 84.04 किमी लंबाई में ₹1001.99 करोड़ की लागत से कार्य प्रस्तावित हैं।

काण्डा–बागेश्वर खंड (पैकेज-02) के लिए वनभूमि हस्तांतरण पर भारत सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है।

राज्य सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से उत्तराखण्ड में आवागमन के साथ-साथ विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री धामी से सेवानिवृत्त कार्मिकों की मुलाकात, पेंशन संबंधी मांगों पर मिला आश्वासन
Next Article उत्तराखंड माल्टा को मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘माल्टा मिशन’ का ऐलान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

टेकताजा खबरमहाराष्ट्रराष्ट्रीयव्यापार

तेजी के साथ खुला घरेलू शेयर मार्केट, सेंसेक्स 393 अंक उछला, निफ्टी भी 24,700 के पार, ये शेयर चमके

निफ्टी फार्मा इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

13 साल से कोमा में पड़े बेटे को मिली इच्छामृत्यु की अनुमति, माता-पिता ने अंगदान की जताई इच्छा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले 31 वर्षीय हरीश राणा के मामले में एक मार्मिक मोड़ सामने आया…

2 Min Read
उत्तराखंड

उत्तराखंड में यूसीसी के तहत सख्त नियम: लिव-इन में रहने पर अब सख्ती, शादीशुदा होकर छिपाने पर होगी सजा

उत्तराखंड में यूसीसी के तहत सख्त नियम: लिव-इन में रहने पर अब सख्ती, शादीशुदा होकर छिपाने पर होगी सजा देहरादून,…

4 Min Read
उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर पारस जी महाराज ने दिया धर्म का संदेश;नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को सम्मानित किया !

गुरु पूर्णिमा पर पारस जी महाराज ने दिया धर्म का संदेश, पीएम मोदी को बताया "सनातन रक्षक" दिल्ली। गुरु पूर्णिमा…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी करेंगे नितिन गडकरी से मुलाकात
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password