jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: महिलाओं की सुरक्षा और ‘डार्क स्पॉट’ खत्म करने के लिए बड़ा कदम: दिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महिलाओं की सुरक्षा और ‘डार्क स्पॉट’ खत्म करने के लिए बड़ा कदम: दिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें
दिल्लीराज्य

महिलाओं की सुरक्षा और ‘डार्क स्पॉट’ खत्म करने के लिए बड़ा कदम: दिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 16, 2026 9:34 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

दक्षिणी दिल्ली। आस्था कुंज पार्क की घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा और शहर के अंधेरे स्थानों (डार्क स्पॉट) की समस्या के बीच दिल्ली सरकार ने एक लाख स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की परियोजना शुरू की है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को एंड्रयूजगंज बस स्टाप से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत इस परियोजना का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य राजधानी की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी बढ़ाने के साथ रात में आवागमन को सुरक्षित बनाना है।

स्ट्रीट लाइटों की कमी और डार्क स्पॉट की समस्या

मुख्यमंत्री के डीयू की छात्राओं से संवाद के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में स्ट्रीट लाइटों की कमी और डार्क स्पॉट की समस्या सामने आई थी। इसके बाद सरकार ने स्मार्ट लाइटें लगाने की पहल की।

परियोजना के तहत करीब 45 हजार हाई प्रेशर सोडियम वेपर लाइटों को ऊर्जा-कुशल एलईडी लाइटों से बदला जाएगा। इनके संचालन और निगरानी के लिए सेंट्रल कमांड सेंटर बनाया जाएगा, जहां से प्रत्येक लाइट की स्थिति पर वास्तविक समय में नजर रखी जा सकेगी।

48 घंटे में ठीक नहीं होने पर लगेगा जुर्माना

नई व्यवस्था में खराब लाइटों को सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर ठीक करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं होने पर संबंधित एजेंसी पर प्रति लाइट प्रतिदिन दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रत्येक लाइट पर क्यूआर कोड भी होगा, जिसे स्कैन कर नागरिक जानकारी प्राप्त करने के साथ शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

पीडब्ल्यूडी लाइटों की समग्र निगरानी करेगा, जबकि स्मार्ट लाइटों से मिलने वाला रियल-टाइम डेटा सेंट्रल कमांड सेंटर तक पहुंचेगा।

100 करोड़ ऊर्जा बचत का अनुमान

सरकार के अनुसार, परियोजना से अगले पांच वर्षों में करीब 100 करोड़ रुपये की ऊर्जा बचत होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि स्मार्ट लाइटों से सड़कों पर दृश्यता बेहतर होगी और रखरखाव की व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

इस मौके पर नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, विधायक सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा नीरज बसोया आदि रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘U/A: Free the Child’ – अरेटो की नई ब्रांड कैम्पेन जो बढ़ने की आज़ादी, व्यक्तिगत पहचान और जिज्ञासा का जश्न मनाती है
    Next Article पंजाब सीएम के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई का शिकंजा: कई विभागों की फाइलें तलब, पूछताछ के लिए पांच आरोपी तलब
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के विकास को विश्व बैंक का साथ, जल संरक्षण से शिक्षा तक सहयोग पर मंथन

    देहरादून। उत्तराखंड को वर्ष 2047 तक सशक्त, समृद्ध, टिकाऊ और आपदा-प्रतिरोधी राज्य बनाने की दिशा में विश्व बैंक सहयोग करेगा। मुख्य…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    Medanta Acquires 10,560 Sq. Metre Land in Ghaziabad for ₹165.82 Crore, Plans 350+ Bed Hospital

    Gurugram, 29th September, 2026: Global Health Limited (NSE: Medanta, BSE: 543654), one of the largest private multi-specialty tertiary care providers…

    6 Min Read
    Noida Kanwar Yatra 2025
    उत्तर प्रदेश

    Noida Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी तैयारी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर पहलू पर रहेगा विशेष ध्यान

    Noida Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी तैयारी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर पहलू…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संविदा विशेष शिक्षकों को भी मिलेगा नियमित शिक्षकों जैसा वेतन और लाभ

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने विशेष जरूरत वाले बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले विशेष/रिसोर्स शिक्षकों को बड़ी राहत…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: महिलाओं की सुरक्षा और ‘डार्क स्पॉट’ खत्म करने के लिए बड़ा कदम: दिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password