– अचानक आए स्ट्रोक से लेकर स्वस्थ बेटे का स्वागत करने तक, 25 वर्षीय महिला की यह यात्रा समय पर चिकित्सकीय देखभाल, दृढ़ता और परिवार के अटूट सहयोग के महत्व को रेखांकित करती है-नोएडा, 28 अक्टूबर 2026: जब परिवार करवा चौथ का पर्व मना रहे हैं, जो जीवनसाथी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना से जुड़ा है, ऐसे में एक युवा दंपती की यात्रा, जो एक अप्रत्याशित चिकित्सीय आपात स्थिति से शुरू होकर माता-पिता बनने तक पहुंची, समय पर उपचार और परस्पर सहयोग के महत्व को रेखांकित करती है। एक 25 वर्षीय स्ट्रोक सर्वाइवर ने हाल ही में जोखिम भरी वाली गर्भावस्था के दौरान चिकित्सकीय निगरानी के बाद फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
उनकी चिकित्सीय यात्रा कुछ वर्ष पहले, विवाह से कुछ समय पूर्व, तब शुरू हुई जब उन्हें अचानक दाईं आंख से धुंधला दिखाई देने लगा। लक्षण शुरू होने के दो घंटे के भीतर उन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा लाया गया। जांच में एक्यूट इस्कीमिक स्ट्रोक की पुष्टि हुई, जो तब होता है जब रक्त का थक्का मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त प्रवाह को बाधित कर देता है। मूल्यांकन के बाद, डॉ. ज्योति बाला शर्मा, डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के नेतृत्व में न्यूरोलॉजी टीम ने उपचार के लिए पात्र समय-सीमा के भीतर थ्रोम्बोलिसिस, यानी थक्का घोलने वाला उपचार, दिया।
विवाह नज़दीक होने के कारण, इस अप्रत्याशित निदान से मरीज़ और उनके मंगेतर उनके स्वस्थ होने और साथ मिलकर अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो उठे। उपचार करने वाली टीम ने इस जोड़े को उनकी स्थिति और उपचार के प्रति उनकी प्रतिक्रिया के बारे में परामर्श दिया। उनकी स्थिति में सुधार हुआ और एक सप्ताह के भीतर उन्हें स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद दोनों ने विवाह संपन्न किया, और उनके स्वास्थ्य-लाभ के दौरान एक-दूसरे को संबल देते रहे।
विवाह के कुछ वर्ष बाद, दंपती ने अपने पहले शिशु के स्वागत की तैयारी की। उनके स्ट्रोक के इतिहास, साथ ही गर्भकालीन मधुमेह (जेस्टेशनल डायबिटीज़) और हाइपोथायरायडिज़्म के कारण यह गर्भावस्था जोखिम भरी वाली थी और इसमें सावधानीपूर्वक चिकित्सकीय निगरानी आवश्यक थी। गर्भकालीन मधुमेह में गर्भावस्था के दौरान रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है, जबकि हाइपोथायरायडिज़्म तब होता है जब थायरॉइड ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में थायरॉइड हार्मोन का निर्माण नहीं करती।
पूरी गर्भावस्था के दौरान, इन स्थितियों के प्रबंधन के लिए उनकी नियमित चिकित्सकीय समीक्षा और निगरानी की गई। इसके बाद उन्होंने फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा में 3.7 किलोग्राम वज़न के स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
डॉ. ज्योति बाला शर्मा, डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा, ने कहा, “स्ट्रोक युवा वयस्कों को भी हो सकता है, और दृष्टि में अचानक होने वाले बदलाव को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इस मरीज़ के मामले में, जल्दी अस्पताल पहुंचने से मूल्यांकन और उपचार के लिए पात्र समय-सीमा के भीतर थक्का घोलने वाला उपचार संभव हो सका। जिन महिलाओं को पहले स्ट्रोक हो चुका है और जो गर्भधारण की योजना बना रही हैं, उनके लिए व्यक्तिगत मूल्यांकन और निरंतर चिकित्सकीय फॉलो-अप महत्वपूर्ण हैं। जोखिम और देखभाल की आवश्यकताएं हर मरीज़ में अलग-अलग होती हैं।”
मोहित सिंह, ज़ोनल डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा, ने कहा, “करवा चौथ जैसे अवसर परिवार की सेहत और एक-दूसरे के साथ बने रहने की उम्मीदों को केंद्र में ले आते हैं। इस मरीज़ की यात्रा परिवार के सहयोग, स्पष्ट चिकित्सकीय परामर्श और निरंतर देखभाल के महत्व को रेखांकित करती है, जब लोग गंभीर स्वास्थ्य चिंताओं और जीवन के अहम निर्णयों का सामना कर रहे होते हैं।”
करवा चौथ जहां अपनों की सेहत की ओर ध्यान आकर्षित करता है, वहीं यह मामला अचानक सामने आने वाले न्यूरोलॉजिकल लक्षणों को पहचानने, तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने और स्ट्रोक के बाद गर्भधारण की योजना बनाते समय उपयुक्त चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त करने के महत्व को और पुख्ता करता है।
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने भारत के अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के तौर पर अपनी पहचान बनायी है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में प्रमुख रूप से अस्पतालों के अलावा, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। फिलहाल देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कंपनी अपनी कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं )जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी नेटवर्क में 6,150 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा ~400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।
आईएचएच हेल्थकेयर (“आईएचएच”) के बारे में
आईएचएच (IHH) अग्रणी बहुराष्ट्रीय हेल्थकेयर प्रदाता है जो मरीजों की देखभाल के भविष्य को नया स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत और मरीज-केंद्रित देखभाल की आकांक्षा से संचालित होता है। हम मेडिकल उत्कृष्टता और नवाचार का मेल कराते हुए, अपने भरोसेमंद ब्रैंड्स – एसिबाडेम, ग्लेनईगल्स, फोर्टिस, आइलैंड, माउंट एलिज़ाबेथ, पेंटाई, पार्कवे और प्रिंस कोर्ट के माध्यम से लगातार अपने प्रयासों को और मजबूती दे रहे हैं। मलेशिया, सिंगापुर, तुर्किए, भारत और ग्रेटर चीन समेत दुनिया के 10 देशों में, 80 से अधिक अस्पतालों समेत, हमारी 140 हेल्थकेयर सुविधाओं के भीतर और बाहर, 70,000 पेशेवरों की टीम प्रतिदिन वर्ल्ड-क्लास उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए तत्पर रहती है। हम हेल्थकेयर के सभी क्षेत्रों में अपनी विस्तृत सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें प्राइमरी और एंबुलेटरी, क्वाटर्नरी केयर, डायग्नॉस्टिक्स, इमेजिंग, रीहेबिलिटेशन, टेलीहेल्थ और होम केयर शामिल हैं। आईएचएच अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर, मूल्य-आधारित केयर को आगे बढ़ा रही है, और सस्टेनेबल हेल्थकेयर इकोसिस्टम का निर्माण करते हुए सार्थक ढंग से प्रभाव भी डाल रही है। हमारा लक्ष्य विश्व के सर्वाधिक भरोसेमंद हेल्थकेयर सर्विस नेटवर्क के रूप में अपने आप को स्थापित करना है।
चिकित्सक की योग्यता एवं पंजीकरण विवरण:
डॉ. ज्योति बाला शर्मा, एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन (2001), डीएम न्यूरोलॉजी (2008)
राज्य मेडिकल काउंसिल: उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल, पंजीकरण संख्या 72176
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड भारत में एक अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। कंपनी के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स और डे केयर स्पेशियलिटी सुविधाएं शामिल हैं। वर्तमान में कंपनी 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 36 स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं (संयुक्त उद्यम तथा परिचालन एवं रखरखाव (O&M) सुविधाओं सहित) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,150 से अधिक परिचालित बिस्तर (O&M बिस्तरों सहित) और 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब शामिल हैं।
आईएचएच हेल्थकेयर (“आईएचएच”) के बारे में
आईएचएच एक अग्रणी बहुराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है, जो देखभाल के भविष्य को आकार दे रहा है। “Care. For Good.” के हमारे संकल्प से प्रेरित होकर, हम चिकित्सकीय उत्कृष्टता और नवाचार को एक साथ लाते हैं और अपने विश्वसनीय ब्रांडों, जैसे Acibadem, Gleneagles, Fortis, Island, Mount Elizabeth, Pantai, Parkway और Prince Court के माध्यम से सीमाओं का विस्तार करते हैं। मलेशिया, सिंगापुर, तुर्किये, भारत और ग्रेटर चाइना सहित 10 देशों में हमारी 70,000 सदस्यों की सशक्त टीम, हमारी 140 स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं (जिनमें 80 से अधिक अस्पताल शामिल हैं) के भीतर और उनसे परे, हर दिन विश्वस्तरीय उत्कृष्टता प्रदान करती है। हमारी व्यापक सेवाएं प्राथमिक और एंबुलेटरी (बाह्य रोगी) देखभाल से लेकर क्वाटरनरी (अति-विशिष्ट) देखभाल तक, संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा श्रृंखला में फैली हैं, जिन्हें डायग्नॉस्टिक्स, इमेजिंग, पुनर्वास, टेलीहेल्थ और होम केयर का सहयोग प्राप्त है। अपने हितधारकों के साथ साझेदारी में, आईएचएच मूल्य-आधारित देखभाल को आगे बढ़ा रहा है, एक टिकाऊ स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है और सार्थक प्रभाव उत्पन्न कर रहा है, क्योंकि हम विश्व का सबसे विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क बनने के अपने विज़न की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
