jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व

News Desk
Last updated: September 9, 2026 8:33 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हर साल बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद नदियों में जमा होने वाला मलबा अब हिमाचल के लिए महज पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि आपदा से बचाव की बड़ी चुनौती बन गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावित नदी क्षेत्रों में वैज्ञानिक और समयबद्ध ड्रेजिंग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की जोरदार पैरवी की। नदियों में रेत और बजरी हिमाचल के खजाने को भरने का काम करेगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वर्षा, बाढ़ के कारण नदी चैनलों में बड़ी मात्रा में मलबा, बोल्डर, पत्थर और रेत जमा हो जाती है। इससे नदियों की पानी वहन करने की क्षमता घटती है और बस्तियों, सड़कों, पुलों, जंगलों तथा अन्य महत्वपूर्ण ढांचों पर बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

वैज्ञानिक ड्रेजिंग के लिए दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन

ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से ड्रेजिंग करना आपदा जोखिम कम करने के लिए जरूरी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने हिमाचल में वैज्ञानिक ड्रेजिंग के लिए स्पष्ट और सक्षम दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ हिमाचल की व्यावहारिक जरूरतों और हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पोर्टल पर नदी ड्रेजिंग के लिए अलग श्रेणी बनाई जाए

सुक्खू ने केंद्र से मांग की कि परिवेश पोर्टल पर नदी ड्रेजिंग के लिए अलग श्रेणी बनाई जाए और इसे सामान्य खनन गतिविधियों से अलग रखा जाए। उनका तर्क था कि बाढ़ के बाद नदी से मलबा हटाने का उद्देश्य खनन नहीं, बल्कि नदी की जल वहन क्षमता बहाल करना और अवरोध हटाकर जनजीवन व बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है।

उन्होंने ड्रेजिंग परियोजनाओं को प्रतिपूरक वनीकरण की अनिवार्यता से छूट देने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गतिविधियों में गैर-वनीय उपयोग के लिए वन भूमि का डायवर्जन नहीं होता, बल्कि नदी का प्रवाह सुचारू करने और बाढ़ का खतरा घटाने के लिए काम किया जाता है।

वैज्ञानिक सर्वे के बाद ही निकलेगा मलबा

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि ड्रेजिंग को मनमाने ढंग से नहीं किया जाएगा। इसके लिए वैज्ञानिक आकलन, रीप्लेनिशमेंट स्टडी और विस्तृत ड्रेजिंग प्लान तैयार होंगे। कितनी मात्रा में मलबा निकलेगा और कितने क्षेत्र में काम होगा, यह वैज्ञानिक मानकों से तय किया जाएगा। ड्रेजिंग केवल गैर-मानसून अवधि में पर्यावरणीय नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार की जाएगी।

नदी से निकले मलबे के सुरक्षित निस्तारण और नियंत्रित उपयोग की व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई है। सरकार के अनुसार इसके विनियमित उपयोग से मिलने वाले शुद्ध राजस्व को सतत विकास और वन संबंधी गतिविधियों पर खर्च किया जाएगा।

क्या है परिवेश पोर्टल

परिवेश पोर्टल भारत सरकार का एक आनलाइन पर्यावरणीय मंजूरी (पर्यावरण मंजूरी) पोर्टल है। इसका पूरा नाम प्रो-एक्टिव और रिस्पॉन्सिव फैसिलिटेशन इंटरैक्टिव, वर्चुअस और एनवायरनमेंटल सिंगल-विंडो हब है।इसके माध्यम से उद्योगों और परियोजनाओं से जुड़े पर्यावरण, वन और वन्यजीव संबंधी मंजूरियों के लिए आनलाइन आवेदन और उनकी प्रक्रिया की निगरानी की जाती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनने का रास्ता आसान, आय सीमा 50 से बढ़कर 75 हजार होगी
    Next Article एरियर की गलत गणना पड़ी भारी, शिक्षा विभाग ने डीडीओ को दी कार्रवाई की चेतावनी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    किच्छा शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, दिया योजनाओं का लाभ

    किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को अपर…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज

      शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज नोएडा | 20 जुलाई…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ के खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कब तक होगा पूरा? सीएम योगी ने बता दी डेडलाइन

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली अग्निकांड: बिना वेंटिलेशन वाले शोरूम में फंसी 4 जिंदगियां, धुएं ने ले ली सांसें

    दिल्ली अग्निकांड: बिना वेंटिलेशन वाले शोरूम में फंसी 4 जिंदगियां, धुएं ने ले ली सांसें नई दिल्ली | 18 अगस्त…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password