jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 37 साल बाद टीम इंडिया की घर में फजीहत, वनडे सीरीज गंवाने के बाद छलका कप्तान का दर्द, हार को नहीं पचा पा रहे शुभमन गिल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 37 साल बाद टीम इंडिया की घर में फजीहत, वनडे सीरीज गंवाने के बाद छलका कप्तान का दर्द, हार को नहीं पचा पा रहे शुभमन गिल
खेल

37 साल बाद टीम इंडिया की घर में फजीहत, वनडे सीरीज गंवाने के बाद छलका कप्तान का दर्द, हार को नहीं पचा पा रहे शुभमन गिल

Tripty Srivastava
Last updated: January 19, 2026 10:02 am
Tripty Srivastava
Share
शुभमन गिल
SHARE

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रविवार यानी 18 जनवरी, 2026 को न्यूजीलैंड से वनडे श्रृंखला गंवाने के बाद कहा कि विराट कोहली की शानदार फॉर्म और हर्षित राणा का ऑलराउंड प्रदर्शन सकारात्मक पहलू हैं. लेकिन भारतीय टीम में काफी क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है. विराट कोहली ने अपना रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक लगाया, लेकिन भारत 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवर में 296 रन पर आल आउट होकर 41 रन से हार गया. नीतीश कुमार रेड्डी (53) और हर्षित राणा (52) के अर्धशतकों के बावजूद मेजबान टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

वनडे सीरीज में मिली हार पर शुभमन गिल ने दिया बयान

शुभमन गिल ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘पहले मैच के बाद और यहां 1-1 पर आने के बाद हम जिस तरह से खेले, उससे हम निराश हैं.’ उन्होंने कहा, ‘कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें हमें देखना होगा, सोचना होगा और बेहतर करना होगा. जिस तरह से विराट बल्लेबाजी कर रहे हैं, वो हमेशा एक सकारात्मक पहलू है. जिस तरह से हर्षित ने इस श्रृंखला में बल्लेबाजी की है, वो शानदार है. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है. जिस तरह से उन्होंने आगे बढ़कर प्रदर्शन किया और जिस तरह से तेज गेंदबाजों ने इस श्रृंखला में गेंदबाजी की, वो भी अच्छा था.’ गिल ने कहा, ‘वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हम उसे (नीतिश कुमार रेड्डी) मौके देना चाहते हैं और हम उसे पर्याप्त ओवर देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि किस तरह के संयोजन हमारे लिए काम करते हैं और किस तरह की गेंदबाजी उसके लिए काम करती है.’

‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने जाने पर डेरिल मिचेल ने कहा

वनडे श्रृंखला में 84, नाबाद 131 और 137 रन की पारियां खेलने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए डेरिल मिचेल ने कहा कि वर्तमान में रहना उनके लिए अच्छा रहा. उन्होंने कहा, ‘टीम में योगदान देना अच्छा है. यहां भारत में जीत दर्ज करना खास है. एक ग्रुप के तौर पर हमने जिस तरह से साझेदारियां बनाई, वो अच्छा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद है कि सही फैसले लूंगा. मुझे अपने देश के लिए खेलना बहुत पसंद है. घरेलू क्रिकेट ने इतने साल तक मेरी मदद की.’ ये 34 साल का खिलाड़ी 2024-25 में भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराने वाली न्यूजीलैंड टीम का भी हिस्सा था.

ब्रेसवेल ने वनडे सीरीज में मिली जीत पर दी प्रतिक्रिया

न्यूजीलैंड की टीम में कुछ मुख्य खिलाड़ी नहीं थे और टीम ने माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में साल 1988 के बाद भारत में अपनी पहली सीरीज जीती. ब्रेसवेल ने कहा, ‘पहली बार किसी न्यूजीलैंड टीम ने यहां वनडे श्रृंखला जीती है, ये खास है. आप हमेशा यहां आकर अच्छा क्रिकेट खेलने की उम्मीद करते हैं. एक ग्रुप के तौर पर, हमने वही किया जो हम अच्छा करते हैं.’

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मनवीर सिंह चौहान मनवीर सिंह चौहान ने पर्यटन विकास व सड़क संपर्क सुधार हेतु मंत्री से की चर्चा
Next Article टाटा मोटर्स ईवी की ब्रिकी बढ़ाने के लिए सरकार को करना होगा ये काम, टाटा मोटर्स के एमडी ने दिया सुझाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खेल

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड किसको किया समर्पित

नई दिल्ली. विराट कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. कोहली ने वडोदरा में…

4 Min Read
D Gukesh
खेल

World No.1 Magnus Carlsen को हराकर चमके D Gukesh | Indian Chess Superpower!

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में इतिहास रचते गुकेश, नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दी करारी शिकस्त भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश…

2 Min Read
सूर्यकुमार यादव
खेल

सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान बना विवाद की वजह: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ का मानहानि दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया गया एक बयान अब अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के लिए…

3 Min Read
खेल

अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हुआ ऐलान, इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: 37 साल बाद टीम इंडिया की घर में फजीहत, वनडे सीरीज गंवाने के बाद छलका कप्तान का दर्द, हार को नहीं पचा पा रहे शुभमन गिल
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password