jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ईवी की ब्रिकी बढ़ाने के लिए सरकार को करना होगा ये काम, टाटा मोटर्स के एमडी ने दिया सुझाव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ईवी की ब्रिकी बढ़ाने के लिए सरकार को करना होगा ये काम, टाटा मोटर्स के एमडी ने दिया सुझाव
व्यापार

ईवी की ब्रिकी बढ़ाने के लिए सरकार को करना होगा ये काम, टाटा मोटर्स के एमडी ने दिया सुझाव

Tripty Srivastava
Last updated: January 19, 2026 10:11 am
Tripty Srivastava
Share
टाटा मोटर्स
SHARE

नई दिल्ली : टाटा मोटर्स ने आगामी आम बजट में शुरुआती स्तर के इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए विशेष प्रोत्साहन और ‘पीएम ई-ड्राइव’ योजना के तहत वाणिज्यिक परिचालन वाली इलेक्ट्रिक कारों को सहायता देने की मांग की है.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ शैलेश चंद्रा ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि जीएसटी सुधारों, रेपो दर में कटौती और कर व्यवस्था में बदलाव जैसे सरकारी हस्तक्षेपों ने यात्री वाहन उद्योग में मांग को फिर से बढ़ा दिया है, लेकिन शुरुआती स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन अब भी बिक्री के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”मैं यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को फिर से गति देने के लिए सरकार की सराहना करता हूं. बजट में दो चीजों पर गौर किया जा सकता है. पहला, इलेक्ट्रिक वाहनों के शुरुआती खंड पर काफी दबाव है और दूसरा कि क्या सरकार इस पर कुछ प्रोत्साहन देने पर विचार कर सकती है.”

चंद्रा ने बताया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के बाद पेट्रोल कारों की कीमतों में कमी आई है, जिससे शुरुआती स्तर के इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रतिस्पर्धा का दबाव बढ़ गया है. उन्होंने उल्लेख किया कि सरकार ने पिछले साल जीएसटी 2.0 और रेपो रेट में कटौती जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिससे समग्र यात्री वाहन उद्योग की मांग बढ़ी है.

विस्तार से बताते हुए चंद्रा ने कहा कि वाणिज्यिक क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले ईवी, कुल यात्री वाहन बिक्री का केवल सात प्रतिशत हैं, लेकिन कुल यात्री किलोमीटर में उनका योगदान लगभग 33-35 प्रतिशत है. उन्होंने ध्यान दिलाया कि वाणिज्यिक क्षेत्र की इलेक्ट्रिक कारें फेम-2 योजना का हिस्सा थीं, लेकिन वे पीएम ई-ड्राइव योजना में शामिल होने से रह गई हैं.

चंद्रा ने कहा कि एक वाणिज्यिक कार सामान्य यात्री कार की तुलना में पांच गुना अधिक चलती है. इसलिए, इस क्षेत्र को मिलने वाली सहायता का पर्यावरण और तेल आयात पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. सरकार इसे पीएम ई-ड्राइव में शामिल करने पर विचार कर सकती है.

वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना के सवाल पर चंद्रा ने कहा कि विदेशी मुद्रा विनिमय दर संबंधी दिक्कतों और कच्चे माल की ऊंची कीमतों के कारण कंपनी के मार्जिन पर दो प्रतिशत का असर पड़ा है, जिसका बोझ अभी तक उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है.

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम तय करेंगे कि कीमतों में कितनी और कब बढ़ोतरी करनी है। इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शुभमन गिल 37 साल बाद टीम इंडिया की घर में फजीहत, वनडे सीरीज गंवाने के बाद छलका कप्तान का दर्द, हार को नहीं पचा पा रहे शुभमन गिल
Next Article सिंगर मशहूर सिंगर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, सामने आई तस्वीर, इस हाल में आए नजर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

व्यापार

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शीर्ष पदाधिकारीयों को भामाशाह सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया!

फेडरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल ट्रेड इन्वेस्टर गुणोदय एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आदित्य खन्ना द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शीर्ष…

0 Min Read
ताजा खबरदिल्लीमहाराष्ट्रराष्ट्रीयव्यापार

Stock Market: सीजफायर के बाद बम-बम शेयर बाजार… Sensex 2200 अंक भागा, Reliance-HDFC Bank ने दिखाया दम 

नई दिल्ली,12 मई 2025,(अपडेटेड 12 मई 2025, 10:24 AM IST) Stock Market After Indo-PAK Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच…

2 Min Read
व्यापार

ब्राजील की कंपनी से अडानी समूह की बड़ी डील, जेट विमानों के लिए होगा काम

नई दिल्ली : अडाणी समूह ने ब्राजील की प्रमुख वैमानिकी कंपनी एम्ब्रेयर के साथ भारत में उसके क्षेत्रीय जेट विमानों…

3 Min Read
व्यापार

1 जनवरी को बैंक जाना है? घर से निकलने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की लिस्ट, वरना होगी परेशानी

आज नए साल का आगाज हो रहा है और अगर आज आप बैंक जाकर कोई नया खाता शुरू करना चाहते…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: ईवी की ब्रिकी बढ़ाने के लिए सरकार को करना होगा ये काम, टाटा मोटर्स के एमडी ने दिया सुझाव
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password