jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का बड़ा कदम: पहले चरण में 10 प्रतिशत पंचायती भूमि होगी पट्टे पर दी जाएगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का बड़ा कदम: पहले चरण में 10 प्रतिशत पंचायती भूमि होगी पट्टे पर दी जाएगी
राज्यहरियाणा

हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का बड़ा कदम: पहले चरण में 10 प्रतिशत पंचायती भूमि होगी पट्टे पर दी जाएगी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 11:11 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नायब सिंह सैनी की सरकार अब पंचायती भूमि का भी इस्तेमाल करेगी। इसके तहत पहले चरण में अगले वर्ष की शुरुआत में पंचायती भूमि के 10 प्रतिशत हिस्से को प्राकृतिक खेती के लिए पट्टे पर देने की तैयारी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सरकार का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के साथ खेती की लागत घटाने और मिट्टी की सेहत सुधारने को प्रोत्साहित करना है। प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाली उपज की बिक्री के लिए अनाज मंडियों में अलग व्यवस्था की जाएगी।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने हाल ही में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट और मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को घोषणाओं को जल्द अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि राज्य सरकार की 800 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती की जाएगी। अब इस पहल को पंचायतों तक ले जाने की तैयारी है, ताकि गांवों में उपलब्ध सामुदायिक भूमि का इस्तेमाल भी टिकाऊ कृषि के लिए हो सके।

प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने के प्रयासों में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की खास भूमिका है। वे लंबे समय से प्राकृतिक खेती के पक्ष में किसानों को जागरूक कर रहे हैं और अपने कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में इसके प्रयोगों के माध्यम से इस पद्धति को बढ़ावा दे रहे हैं। वे देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार जीवामृत, बीजामृत तथा खेत में जैविक गतिविधियों को बढ़ाने वाली तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर देते हैं।

उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पानी की खपत घटाने और खेती की लागत कम करने में मदद मिल सकती है। हरियाणा में पंचायती भूमि को इस मुहिम से जोड़ना कई मायनों में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

हरियाणा सरकार पहले से ही फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और भूमि सुधार से जुड़ी योजनाओं पर काम कर रही है। ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के तहत धान की जगह दूसरी फसलें अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके साथ ही सेमग्रस्त भूमि को सुधारने और मिट्टी व ट्यूबवेल के पानी की जांच को बढ़ावा देने पर भी जोर है।

सेमग्रस्त भूमि सुधारने के लिए इस वर्ष 1.40 लाख एकड़ का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को पानी की जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती के विस्तार से इन प्रयासों को जोड़कर खेती को अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में काम किया जा सकता है।

पंचायती भूमि की पट्टे की शर्तों, इच्छुक किसानों के चयन और प्राकृतिक उपज की मंडियों में अलग बिक्री व्यवस्था का विस्तृत खाका सामने आना अभी बाकी है। लेकिन प्राकृतिक खेती के लिए पांच साल तक 10 हजार रुपये प्रति एकड़ वार्षिक सहायता, देसी गाय पर 30 हजार रुपये तक अनुदान, प्रशिक्षण केंद्रों और किसानों के पंजीकरण की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की गई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा में उद्योग लगाना हुआ आसान: सरकार ने शुरू की ऑनलाइन स्व-प्रमाणन व्यवस्था, अनुमति की प्रक्रिया हुई सरल
    Next Article महर्षि नगर में शारदीय नवरात्र की धूम, मां दुर्गा की आराधना के साथ श्रीरामलीला का भव्य शुभारंभ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़राज्य

    किरंदुल में तेज़ी से चल रहे निर्माण कार्यों के बीच श्रमिक पंजीकरण और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जिला प्रशासन, नगर पालिका और श्रम विभाग से समन्वित कार्रवाई की मांग किरंदुल / दंतेवाड़ा, 27 फरवरी 2026।किरंदुल नगर पालिका…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में भाजपा का मिशन 2027, हर जिले से गांव तक संगठन विस्तार की तैयारी

    चंडीगढ। पंजाब में संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में जुटी भाजपा…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में प्रदूषण पर एआई का पहरा: सीएम रेखा गुप्ता ने शास्त्री पार्क में शुरू किया डीपीसीसी का हाईटेक आईसीसीसी सेंटर

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शास्त्री पार्क में डीपीसीसी का नया 'इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर' (आईसीसीसी) की शुरुआत की.…

    4 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव: CRPF की तैनाती वापस, अब दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी

    दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव: CRPF की तैनाती वापस, अब दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी नई दिल्ली:…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का बड़ा कदम: पहले चरण में 10 प्रतिशत पंचायती भूमि होगी पट्टे पर दी जाएगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password