jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में भाजपा का मिशन 2027, हर जिले से गांव तक संगठन विस्तार की तैयारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में भाजपा का मिशन 2027, हर जिले से गांव तक संगठन विस्तार की तैयारी
पंजाबराज्य

पंजाब में भाजपा का मिशन 2027, हर जिले से गांव तक संगठन विस्तार की तैयारी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 10, 2026 10:01 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ। पंजाब में संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में जुटी भाजपा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी की ओर से गांव और शहर स्तर पर संपर्क कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इसी कड़ी में दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पंजाब के प्रमुख मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि बैठक में खेती, नौजवानों, सीमा सुरक्षा और शहरी विकास जैसे पंजाब से जुड़े प्रमुख विषयों को ध्यान में रखते हुए भविष्य के रोडमैप पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हर जिले, हर मंडल और हर गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी। उनका दावा है कि संगठन की यह मजबूती आगामी विधानसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम देगी।

मौजूदा सरकार पर साधा निशाना

ढिल्लों ने मौजूदा सरकार पर नशे, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब नशे की समस्या, बिगड़ती कानून व्यवस्था और नौजवानों के विदेश जाने जैसे संकटों से जूझ रहा है। उनके अनुसार, इन समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को सुरक्षित, समृद्ध और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से पार्टी संगठन को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।

गांव-गांव पहुंचेगा तिरंगे का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा की ओर से 9 से 14 अगस्त तक पूरे पंजाब में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य होने के साथ देश के लिए बड़ी संख्या में बलिदान देने वाले वीरों की धरती है। ऐसे में हर जिले, शहर और गांव में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कलश यात्रा से सामाजिक समरसता का संदेश

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के संबंध में देशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरु जी की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी की कलश यात्रा पंजाब के गांव-गांव पहुंच रही है। खासकर दोआबा क्षेत्र में दलित समुदाय के बीच इस यात्रा के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। ढिल्लों ने कहा कि कलश यात्रा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अरविंद केजरीवाल की जमानत पर फिर सुनवाई, ED की याचिका पर दिल्ली HC में आज होगी बहस
    Next Article सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    “बेरोज़गार”, “दंगाई”, “आतंकी” जैसे ताने और ‘भोले के चोर’ — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ

    "बेरोज़गार", "दंगाई", "आतंकी" जैसे ताने और 'भोले के चोर' — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ 🗓️ प्रकाशन तिथि:…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    अंबाला पहुंचे सीएम नायब सैनी और जेपी नड्डा, पूर्व मंत्री असीम गोयल ने किया स्वागत

    अम्बाला। अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के…

    1 Min Read

    ‘मिशन शक्ति अभियान 6.’0 के अंतर्गत महिलाओं व छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

    पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 'मिशन शक्ति अभियान 6.0' के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी कैंसर मरीजों का सहारा, 8,069 मरीजों के इलाज पर खर्च हुए ₹20.22 करोड़

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 8,069 कैंसर मरीज़ों के इलाज पर ₹20.22 करोड़ ख़र्च किए हैं। लाभार्थियों…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में भाजपा का मिशन 2027, हर जिले से गांव तक संगठन विस्तार की तैयारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password