jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर लगी भीषण आग: स्काई शॉट पटाखे के कारण भड़की लपटें, डीएफओ ने संभाला मोर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर लगी भीषण आग: स्काई शॉट पटाखे के कारण भड़की लपटें, डीएफओ ने संभाला मोर्चा
उत्तराखंडराज्य

बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर लगी भीषण आग: स्काई शॉट पटाखे के कारण भड़की लपटें, डीएफओ ने संभाला मोर्चा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 9, 2026 8:42 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चमोली (उत्तराखंड): भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. शनिवार देर शाम एक बार फिर धाम की पहाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी. देखते ही देखते जंगल आग की लपटों से घिर गए और उठता धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया. वहीं घटना के बाद अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका भी मौके पर पहुंची और अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वन विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के काफी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं वन विभाग ने लोगों से दीपावली पर सतर्कता से आतिशबाजी करने की अपील की है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. एक ओर देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर धाम की पहाड़ियों पर बार-बार आग लगने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं. लगातार आग लगने की घटनाओं ने वन विभाग और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आग लगने की घटनाओं की गंभीरता से जांच की जाए और यदि किसी के जानबूझकर आग लगाने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका ने बताया कि बदरीनाथ धाम के बामणी वन पंचायत क्षेत्र में स्काई शॉट पटाखे के कारण आग लगने की घटना सामने आई थी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. डीएफओ प्रियंका स्वयं भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं और आग बुझाने के अभियान की निगरानी की. रात करीब 9:30 बजे से वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत की. काफी जद्दोजहद के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका.

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण और वन संपदा की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. आतिशबाजी और ऐसी लापरवाही से बचें, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा पैदा हो. प्रकृति को सुरक्षित रखने में वन विभाग का सहयोग करें.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 12700000 हिंदू वोटरों के नाम काटने के पीछे कौन, अखिलेश क्यों नहीं कर रहे SIR का विरोध? CM योगी ने एक-एक सवाल का दिया जवाब
    Next Article भारतीय मजदूर परिषद द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं प्रशासन सम्मान अभियान का आयोजन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    गुरु पूर्णिमा पर पारस जी महाराज ने दिया धर्म का संदेश;नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को सम्मानित किया !

    गुरु पूर्णिमा पर पारस जी महाराज ने दिया धर्म का संदेश, पीएम मोदी को बताया "सनातन रक्षक" दिल्ली। गुरु पूर्णिमा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कृषि से इंडस्ट्री तक 2025 में यूपी में कहां और कितना हुआ विकास, जानें पूरी डिटेल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2025 केवल कैलंडर का एक पन्ना नहीं, बल्कि नीति, निर्णय और परिणामों का एक स्वर्णिम…

    10 Min Read
    दिल्ली

    हरीश राणा केस: इच्छामृत्यु प्रक्रिया तेज, पानी बंद, फीडिंग ट्यूब पर लगाई गई कैप

    नई दिल्ली/गाजियाबाद: Harish Rana से जुड़ा मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब उनकी इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की प्रक्रिया…

    2 Min Read
    सीएम फेलो
    उत्तर प्रदेशराज्य

    उत्तर प्रदेश में सीएम फेलो से युवाओं को बड़ा लाभ, भर्ती परीक्षाओं में आयु सीमा में मिलेगी छूट

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर लगी भीषण आग: स्काई शॉट पटाखे के कारण भड़की लपटें, डीएफओ ने संभाला मोर्चा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password