नोएडा। भारतीय मजदूर परिषद द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं प्रशासन सम्मान अभियान हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-27 स्थित माननीय डॉ. महेश शर्मा जी के कैंप कार्यालय से हुई, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने उन्हें फूलमाला, पुस्तक एवं दीपावली की मिठाई भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगठन के प्रति पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इसके उपरांत परिषद की टीम ने सेक्टर-49 थाना, सेक्टर-24 थाना एवं एसीपी तृतीय सेक्टर-39 पहुंचकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को फूलमाला, पगड़ी एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान विशाल पहलवान को उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष तथा ग्रेटर नोएडा के राहुल वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र गुर्जर, सतपाल गुरुजी एवं समस्त पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए संगठन के जिला उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, महिला मंडल जिला अध्यक्ष प्रभा शर्मा, राष्ट्रीय सचिव स्वीटी त्यागी, विनय पहलवान, सतपाल गुरुजी एवं राजेश सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए सभी को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, एकजुटता एवं उमंग के साथ भाग लिया।

