jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आम आदमी क्लीनिकों ने 2000 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य खर्च में दी राहत, डिजिटल और पारदर्शी सेवा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आम आदमी क्लीनिकों ने 2000 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य खर्च में दी राहत, डिजिटल और पारदर्शी सेवा
पंजाबराज्य

आम आदमी क्लीनिकों ने 2000 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य खर्च में दी राहत, डिजिटल और पारदर्शी सेवा

Tripty Srivastava
Last updated: January 11, 2026 11:09 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच से शुरू किए गए “आम आदमी क्लीनिक ” आज पंजाब में जनस्वास्थ्य का मजबूत आधार बन चुकी है। 15 अगस्त 2022 को शुरू हुई इस पहल ने बेहद कम समय में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा और दशा दोनों बदल दी हैं। आज यह योजना सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण इलाज का पर्याय बनकर उभरी है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

अक्टूबर 2025 तक राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक कार्यरत हैं, जिनमें 316 शहरी और 565 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। इन क्लीनिकों में अब तक 4.20 करोड़ से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है और 80 लाख से ज्यादा मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट हुए हैं। रोजाना औसतन 73,000 मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। खास बात यह है कि इनमें 54 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं तक बढ़ती पहुंच और विश्वास को दर्शाता है।

आम आदमी क्लीनिकों में 107 प्रकार की मुफ्त दवाइयां और 47 तरह के जांच परीक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मरीजों की संतुष्टि दर इस योजना की सफलता की सबसे बड़ी गवाही है—98 प्रतिशत मरीजों को सभी जरूरी दवाइयां क्लीनिक से ही मिलीं। इतना ही नहीं, 4.20 करोड़ मरीजों में से 2.7 करोड़ दोबारा इलाज के लिए लौटे, जो सेवा की गुणवत्ता और जनविश्वास को मजबूती से रेखांकित करता है।

इस योजना का आर्थिक प्रभाव भी उल्लेखनीय है। आम आदमी क्लीनिकों की बदौलत लोगों ने अब तक करीब 2000 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य खर्च से राहत पाई है। हर क्लीनिक आईटी-सक्षम डिजिटल सिस्टम से जुड़ा है, जिससे पंजीकरण से लेकर परामर्श, जांच और दवा पर्ची तक की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के शब्दों में, यह पहल जनता के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आज आम आदमी क्लीनिक केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर पंजाब के निर्माण का प्रतीक बन चुके हैं।

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पंजाब में ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान: मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में जन आंदोलन
Next Article पंजाब में ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ ने संपत्ति पंजीकरण को बनाया पारदर्शी और परेशानी-मुक्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड
उत्तर प्रदेशराज्य

ODOP की तर्ज पर अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड’ की तैयारी, यूपी के हर जिले में संरक्षित होगी एक प्रमुख आर्द्रभूमि

लखनऊ में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने की तैयारी में है। अपनी चर्चित योजनाओं वन डिस्ट्रिक्ट वन…

5 Min Read
बजट
उत्तर प्रदेशराज्य

आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने वाला हो यूपी बजट का हर प्रावधान: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों पर विस्तार से…

4 Min Read
यूपी दिवस 2026
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी दिवस 2026: ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की थीम पर मनेगा तीन दिवसीय जनोत्सव, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश प्रतिवर्ष 24 जनवरी को अपनी स्थापना के गौरवशाली दिवस को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाता है।…

6 Min Read
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
राज्यहरियाणा

हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू

चंडीगढ़। हरियाणा के पांच शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में जल्द ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: आम आदमी क्लीनिकों ने 2000 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य खर्च में दी राहत, डिजिटल और पारदर्शी सेवा
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password