jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब चुनाव 2027 के लिए AAP की पहली सूची जारी: 40 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, भगवंत मान फिर धुरी से मैदान में
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब चुनाव 2027 के लिए AAP की पहली सूची जारी: 40 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, भगवंत मान फिर धुरी से मैदान में
पंजाबराज्य

पंजाब चुनाव 2027 के लिए AAP की पहली सूची जारी: 40 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, भगवंत मान फिर धुरी से मैदान में

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 1, 2026 10:33 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने शनिवार (31 अक्टूबर, 2026) को 117 सीटों में से 40 पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने संकेत दिया कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सूची में सभी 40 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। सीएम भगवंत मान धूरी और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा से चुनाव लड़ेंगे।

जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी मिला टिकट

आप आदमी पार्टी की उम्मीदवारों की पहली सूची की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें जेल में बंद संजीव अरोड़ा का भी नाम शामिल है। अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है।

2025 के उपचुनाव में लुधियाना पश्चिम से जीते संजीव अरोड़ा को फिर से इसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद से वह जेल में हैं। टिकट बरकरार रखकर पार्टी ने उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया है। हालांकि, जेल में होने से उनके लिए प्रचार करना चुनौती रहेगी।

पहली लिस्ट में नहीं मिली किसी कैबिनेट मंत्री को जगह

पहली सूची में किसी मौजूदा कैबिनेट मंत्री को जगह नहीं मिली। बाकी 77 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अगली सूचियों में आएंगे। चयन में सर्वे, विधायकों का प्रदर्शन और जनता का फीडबैक अहम रहा। चुनाव से पहले टिकट कटने पर असंतोष और बगावत की आशंका के बीच पार्टी ने उन 40 विधायकों को मौका दिया, जिनके पक्ष में सर्वे और जन प्रतिक्रिया सकारात्मक रही।

बाकी सीटों पर चयन के विकल्प खुले रखे गए हैं। लगातार चुनाव जीतने वाले पांच विधायकों कुलतार सिंह संधवां, जयकृष्ण सिंह रौड़ी, मनजीत सिंह बिलासपुर, बलजिंदर कौर और कुलवंत सिंह पंडोरी को तीसरी बार टिकट मिला है। ये सभी 2017 और 2022 में भी जीते थे। भगवंत मान चौथी बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: HAS अधिकारियों के तबादले, सरकाघाट को मिला नया SDM
    Next Article जावंगा पॉलिटेक्निक में गूंजा लोकतंत्र का संदेश, छात्र बोले – हम बनेंगे जागरूक मतदाता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में बनेंगे दो ‘साहित्य ग्राम’, CM धामी बोले- संस्कृति और साहित्य को मिलेगा नया मंच

    देहरादून। उत्तराखंड को पर्यटन के साथ-साथ साहित्य और संस्कृति का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।…

    7 Min Read
    पंजाबराज्य

    हुसैनीवाला बॉर्डर पर देशभक्ति का सैलाब, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा सरहद

    फिरोजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देश की सरहद हुसैनीवाला हिंद-पाक बॉर्डर पर देशभक्ति का ऐसा ज्वार उमड़ा कि…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फिजियो भारत-8 में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन का शोध कार्य रहा अव्वल, टीम हुई सम्मानित

    - डॉ. महीपाल सिंह को उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए फिजियो भारत सेवा रत्न पुरस्कार से नवाजा नोएडा/गुरुग्राम। आर्टेमिस…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदारी की अपील

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सीएम आवास में तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया. साथ…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब चुनाव 2027 के लिए AAP की पहली सूची जारी: 40 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, भगवंत मान फिर धुरी से मैदान में
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password