jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हुसैनीवाला बॉर्डर पर देशभक्ति का सैलाब, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा सरहद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हुसैनीवाला बॉर्डर पर देशभक्ति का सैलाब, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा सरहद
पंजाबराज्य

हुसैनीवाला बॉर्डर पर देशभक्ति का सैलाब, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा सरहद

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 16, 2026 10:08 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

फिरोजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देश की सरहद हुसैनीवाला हिंद-पाक बॉर्डर पर देशभक्ति का ऐसा ज्वार उमड़ा कि हर तरफ भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष गूंजते रहे। देश के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह और जुनून के साथ तिरंगे को सलामी दी और जवानों का हौसला बढ़ाया। सरहद पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान देशभक्ति का रंग अपने चरम पर नजर आया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पूरे जोश, अनुशासन और जज्बे के साथ अपनी प्रस्तुति दी। जवानों के कदमों की गूंज और उनकी जोशीली गतिविधियों को देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों का उत्साह भी देखते ही बनता था। जवानों के प्रत्येक कदम के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे और बुलंद होते गए। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से सरहद का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को याद किया। प्रस्तुतियों ने दर्शकों में देशप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया।

समारोह में विशेष आकर्षण पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू और जैस्मिन भसीन की मौजूदगी रही। दोनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक जमकर झूमे और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे की छांव में गूंजते देशभक्ति के नारों, गीत-संगीत और जवानों के शौर्य ने हुसैनीवाला की सरहद को स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लोक निवास में स्वतंत्रता दिवस समारोह, LG तरणजीत सिंह संधू ने ‘विकसित दिल्ली’ का विजन रखा
    Next Article पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, अमृतसर में ध्वजारोहण के दौरान कुछ देर बनी असहज स्थिति
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    कैकेयी का हठ, श्रीराम का त्याग व वनवास और केवट की श्रद्धा।

    नोएडा। श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला मंचन के छठे दिन मुख्य…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    कल्याणी नदी संरक्षण अभियान तेज, सिडकुल की इकाइयों से लिए गए पानी के सैम्पल

    रूद्रपुर। कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सिडकुल पंतनगर में स्थापित इएसटीपी प्लान्ट…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस की जांच का दायरा बढ़ा; कई राज्यों के बदमाशों की कुंडली खंगाल रही एसटीएफ

    शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जिन चार शूटरों की पहचान हुई है, उनमें…

    3 Min Read
    हिम चंडीगढ़
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में “हिम चंडीगढ़” शहर की योजना: सोलन जिले के शीतलपुर में 3,428 बीघा भूमि अलॉट

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार सोलन जिला के बद्दी के साथ लगते शीतलपुर में नया शहर बसाने जा रही है। हिम…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हुसैनीवाला बॉर्डर पर देशभक्ति का सैलाब, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा सरहद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password