ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने अवगत कराया कि सिचाई विभाग द्वारा यमुना मार्जिनल बांध/यमुना तट बांध चार लेन सड़क की मरम्मत करने एवं सड़क के दोनों तरफ और मध्य उगी हुई कटीली झाडियों की कटाई छटाई एवं जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों की सफाई का कार्य प्रगति पर है सैक्टर- 135 गाँव नंगली वाजिदपुर के सामने सफाई व मरम्मत का कार्य किया जा रहा है
ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री कृष्णा करूणेश जी के द्वारा पुस्ता बांध की सफाई ओर अनुरक्षण कार्य करने के लिए सिचाई विभाग को धनराशि आवंटित की गई थी यमुना मार्जिनल बांध की चार लाइन सड़क मार्ग का निर्माण वर्ष 2014 में नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा वित्त पोषित धनराशि से किया गया था 10 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग एवं नोएडा विकास प्राधिकरण के मध्य गठित एम०ओ०यू० की शर्तानुसार उक्त सड़क की मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध धनराशि से कराया जाना प्रस्तावित था। जिसका संज्ञान लेते हुए नोएडा प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग को उपरोक्त यमुना मार्जिनल बांध/ यमुना तट बांध की चार लेन सड़क मार्ग की मरम्मत और सफाई का कार्य कराने के लिए 34.18 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत किया है जिसमें से पहली किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को लगभग 11 करोड रुपए की धनराशि बैंक खाते में भेज दी गई है।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को नोएडा प्राधिकरण के द्वारा धनराशि उपलब्ध कराने के बाद सैक्टर- 94 नोएडा गाँव रायपुर से सैक्टर- 135 नोएडा गाँव नंगली वाजिदपुर तक यमुना मार्जिनल/ यमुना तट बांध चार लेन सड़क मार्ग के दोनों तरफ और मध्य उगी हुई कटीली झाडियों की कटाई छटाई ओर कूड़े की सफाई का कार्य प्रगति पर है।
सैक्टर- 94 से गाँव नंगली वाजिदपुर सैक्टर- 135 तक पुस्ता बांध सड़क की सफाई कार्य तेजी से चल रहा है पुस्ता बांध की सफाई व मरम्मत कार्य होने से निवासियों में खुशी की लहर है।
उपरोक्त पुस्ता बांध सड़क की सफाई ओर मरम्मत कराने के लिए गांव नंगली वाजिदपुर के निवासी अशोक चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद सफाई सैक्टर- 94 गाँव रायपुर से सैक्टर-135 गाँव नंगली वाजिदपुर के सामने तक पुस्ता बांध सड़क बड़ी बड़ी कटीली झाडियाँ उगी हुई है और जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं इस सड़क की सफाई के लिए वर्ष 2021 से निरंतर शिकायत कर रहा था वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री पोर्टल/आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत संख्या 40014123027859 की थी जिस पर सिंचाई विभाग जवाब दिया था कि पुस्ता बांध सड़क की दैनिक सफाई का कार्य नोएडा प्राधिकरण करता है दिनांक 31-8-2024 दोबारा मुख्यमंत्री पोर्टल/ आईजीआरएस पोर्टल शिकायत संख्या 40014124021755 ओर 40014124021758 दर्ज कराई यह शिकायत नोएडा प्राधिकरण ओर सिचाई विभाग में अलग अलग दर्ज कराई थी
दिनाँक 28-08-2025 को मुख्यमंत्री पोर्टल/आईजीआरएस पर शिकायत संख्या 40014125031556 दर्ज कराई लेकिन आज तक भी सेक्टर 94 गांव रायपुर से सेक्टर 135 गांव नंगली वाजिदपुर तक यमुना पुस्ता बांध सड़क की सफाई ओर मरम्मत नहीं हुई थी सड़क पर बड़ी-बड़ी कटीली झाड़ियां आदि उगी हुए हैं और सड़क पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। नोएडा प्राधिकरण में बार-बार शिकायत करने के बाद यमुना पुस्ता बांध सड़क की सफाई का कार्य शुरू हुआ है।
लगभग 11.2 किलो मीटर लंबे इस यमुना पुस्ता बांध सड़क की सफाई ओर मरम्मत हो जाने पर आसपास के निवासी अधिक प्रयोग करेंगे जिससे कि नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगने वाले जाम से गाँव रायपुर,बख्तावरपुर , असगरपुर, गढ़ी शाहपुर, शाहपुर गोवर्धनपुर, नंगली नंगला, नंगली शाखपुर , नंगली वाजिदपुर, छपरौली , दोस्तपुर मंगरौली आदि गांवो ओर सैक्टर-126 से 135 एवं सैक्टर-168 के निवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा और ट्रैफिक जाम से होने वाले प्रदूषण से भी पर्यावरण की रक्षा होगी।

