jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आजम खान की यूनिवर्सिटी का मामला, अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार; RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आजम खान की यूनिवर्सिटी का मामला, अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार; RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट
उत्तर प्रदेशराज्य

आजम खान की यूनिवर्सिटी का मामला, अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार; RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट

News Desk
Last updated: July 17, 2026 6:29 am
News Desk
Share
SHARE

रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए गए 38 भवनों को लेकर जारी किए गए ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद कैविएट दाखिल की. आरडीए ने जौहर यूनिवर्सिटी के इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचने से पहले कैविएट दाखिल की है.

Contents
About The AuthorNews Desk

प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट यूनिवर्सिटी के परिसर में किए गए कथित अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण आदेश पर संभावित कानूनी चुनौती को देखते हुए हाईकोर्ट में कैविएट एप्लीकेशन दाखिल किया है.

20 दिनों के अंदर अवैध निर्माण हटाने का नोटिस

कैविएट में कहा गया है कि 20 दिनों के अंदर अवैध निर्माण हटाने का नोटिस यूनिवर्सिटी को दिया गया है, प्राधिकरण ने 15 जुलाई, 2026 को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) के तहत आदेश पारित किया है. इसमें अवैध निर्माणों को 20 दिनों के अंदर स्वतः हटाने का निर्देश दिया गया है.

रामपुर विकास प्राधिकरण करेगा ध्वस्त

जौहर ट्रस्ट तय 20 दिनों की समय-सीमा के भीतर इस अवैध निर्माण को खुद नहीं हटाता है तो रामपुर विकास प्राधिकरण इसे अपने स्तर पर ध्वस्त कर देगा. दाखिल कैविएट के माध्यम से कहा गया है कि आरडीए को पूर्ण विश्वास और अंदेशा है कि इस ध्वस्तीकरण आदेश की वैधता और वैधानिकता को चुनौती देते हुए जौहर ट्रस्ट और उसके रजिस्ट्रार जल्द ही हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं.

आरडीए के अधिवक्ताओं को पक्ष रखने का मिले मौका

इसलिए न्याय के सिद्धांत के तहत हाईकोर्ट द्वारा कोई भी अंतरिम राहत या स्टे ऑर्डर पारित करने से पहले आरडीए के अधिवक्ताओं को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए. माना जा रहा है कि अब जौहर यूनिवर्सिटी जल्द ही किसी भी तरह की राहत पाने के लिए ध्वस्तीकरण कार्यवाही से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करेगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब टिन्नू और मनीष पर पुलिस का शिकंजा, जेल में हुई पूछताछ, कस्टडी रिमांड की तैयारी तेज
    Next Article लखवाड़ परियोजना 2031 तक हर हाल में पूरी करें: मुख्य सचिव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02 में संस्कृति, सम्मान और विकास का संगम

    नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में ‘हम सबका उत्तराखण्ड’ संस्था द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    4 Min Read
    आग
    उत्तराखंडराज्य

    रुद्रप्रयाग में भीषण आग: जनरल स्टोर और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

    रुद्रप्रयाग। जनपद के चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनीगांव में केदारनाथ हाईवे से कुछ ही दूरी पर स्थित एक जनरल स्टोर और…

    2 Min Read
    बेटियों की शिक्षा
    उत्तराखंडराज्य

    पंतनगर में किसान मेले में पहुंचे सीएम धामी, स्टॉलों का किया निरीक्षण

    पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    किरंदुल–बचेली में बीटीओए पर उठे सवाल: स्वरोज़गार से “मोनोपॉली” तक की कहानी, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी

    किरंदुल–बचेली, छत्तीसगढ़ | 08 मार्च 2026 दक्षिण बस्तर के किरंदुल–बचेली लौह अयस्क उत्पादन क्षेत्र में संचालित बैलाडिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आजम खान की यूनिवर्सिटी का मामला, अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार; RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password