jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गोरखपुर से UP के किसानों को राहत देंगे CM योगी, आज सीधे खाते में पहुंचेंगे 493 करोड़ रुपये
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गोरखपुर से UP के किसानों को राहत देंगे CM योगी, आज सीधे खाते में पहुंचेंगे 493 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर से UP के किसानों को राहत देंगे CM योगी, आज सीधे खाते में पहुंचेंगे 493 करोड़ रुपये

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 6:51 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के नौ लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 483 करोड़ से ज्यादा की धनराशि भेजेंगे। कृषि निवेश अनुदान के रूप में यह रुपए भेजे जाएंगे। प्रदेश के 9 लाख 18 हजार 91 किसानों को इसका फायदा होगा। डीबीटी के माध्यम से मिलने वाले इस कृषि निवेश अनुदान के भेजने के लिए गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सोमवार को आयोजन होगा। बाढ़ व आंधी-पानी से फसलों को नुकसान झेलने वाले किसानों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पिछले डेढ़ माह के दौरान प्रदेश में अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, चक्रवात व बाढ़ के कारण फसलों को भारी निकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान सितंबर के अंतिम सप्ताह में आए अर्नव चक्रवात से हुआ। राहत आयुक्त के अनुसार बाढ़, अतिवृष्टि, चक्रवात और ओलावृष्टि से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तारीख से लेकर 9 अक्तूबर तक 9 लाख 18 हजार 91 ऐसे किसान चिन्हित किए गए हैं, जिनकी फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ समाप्त होने के तत्काल बाद पूरी तत्परता से योगी सरकार की तरफ से 493 करोड़ रुपये फसल क्षति के कृषि निवेश अनुदान के रूप में निर्गत किया जा रहा है।

एक लाख से ज्यादा किसानों को पहले ही भुगतान

राहत आयुक्त डा. हरिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि प्रदेश में बाढ़, चक्रवात, ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति को शुरुआती आंक़लन करते हुए 169 करोड़ रुपये कृषि निवेश अनुदान अग्रिम के रूप से जिलों को निर्गत किया जा चुका है। अब तक 1 लाख 29 हजार 326 किसानों को फसल क्षतिपूर्ति के रूप में 78.75 करोड़ रुपये का कृषि निवेश अनुदान दिया जा चुका है। इसी क्रम में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को 225.93 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है।

किसानों के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करें

वहीं, सीएम योगी ने सितंबर-अक्टूबर में चक्रवाती तूफान, तेज आंधी और अतिवृष्टि से कई स्थानों पर किसानों के खेतों और निजी भूमि पर बड़ी संख्या में पेड़ों के उखड़ने और गिरने की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने किसानों की ओर से दिए जाने वाले आवेदनों पर वन विभाग और उत्तर प्रदेश वन निगम तत्काल नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न हो, ताकि प्रभावित किसान जल्द राहत प्राप्त कर सकें।

लकड़ी के परिवहन में न हो समस्या

मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों को राहत देने और गिरे हुए वृक्षों का नियमानुसार तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलाधिकारियों, प्रभागीय वनाधिकारियों (डीएफओ) और उत्तर प्रदेश वन निगम को निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। गिरे हुए पेड़ों की लकड़ी के परिवहन और निस्तारण में किसानों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक अभिवहन अनुज्ञा पत्र (ट्रांजिट परमिट) प्राथमिकता के आधार पर जारी किए जाएं। परमिट जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित वन नियमों के अनुरूप पूरी की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी भूमि पर गिरे वृक्षों की लकड़ी के निस्तारण में अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

सड़कों पर गिरे पेड़ तत्काल हटाए जाएं

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, तेज आंधी और तूफान के कारण सार्वजनिक मार्गों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाया जाए। मार्ग अवरोधों का शीघ्र समाधान किया जाए, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों और प्रभागीय वनाधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रभावित किसानों को पेड़ों के निस्तारण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के मानसिक या आर्थिक उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।

पारदर्शिता से होगा गिरे पेड़ों का निस्तारण

मुख्यमंत्री ने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया है। गिरे हुए वृक्षों को हटाने और उनके निस्तारण से संबंधित सभी कार्य निर्धारित वन नियमों के अनुसार किए जाएंगे। सीएम ने स्पष्ट कहा है कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने छोड़ी पार्टी, अखिलेश यादव से मिलकर थामा सपा का हाथ
    Next Article हरिद्वार कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत की दो टूक: मांगें पूरी न हुईं तो करूंगी आमरण अनशन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़राज्य

    Sports Club Kirandul के रक्तदान पंजीयन अभियान में 170 नागरिक बने ‘रक्तमित्र’

    किरंदुल, दंतेवाड़ा। Sports Club Kirandul द्वारा आयोजित स्वेच्छा रक्तदाता पंजीयन कार्यक्रम नगरवासियों के उत्साह और सहयोग से अत्यंत सफल रहा।…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    भाजपा का फोकस संगठन और जनभागीदारी पर, देहरादून में हुई अहम बैठक

    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि भाजपा संगठन जनभागीदारी के माध्यम…

    2 Min Read
    कैडर चेंज पॉलिसी–2025
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा की कैडर चेंज पॉलिसी–2025 फिर चर्चा में, महिला शिक्षकों को राहत देने पर विचार

    हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 दिसंबर 2025 को अधिसूचित डिस्ट्रिक्ट कैडर टीचर्स के लिए कैडर चेंज पॉलिसी–2025…

    7 Min Read
    हरियाणा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में हड़प्पा सभ्यता को मिलेगी वैश्विक पहचान, राखीगढ़ी के लिए 500 करोड़ रुपये की विकास निधि

    हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में प्राचीन हड़प्पा…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गोरखपुर से UP के किसानों को राहत देंगे CM योगी, आज सीधे खाते में पहुंचेंगे 493 करोड़ रुपये
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password