jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तेज हुई तैयारियां, अंबाला शहीद स्मारक के उद्घाटन की चर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तेज हुई तैयारियां, अंबाला शहीद स्मारक के उद्घाटन की चर्चा
राज्यहरियाणा

हरियाणा में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तेज हुई तैयारियां, अंबाला शहीद स्मारक के उद्घाटन की चर्चा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 16, 2026 10:50 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने और हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश दौरे की संभावना तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हरियाणा आने का निमंत्रण दिया था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

राज्य सरकार चाहती है कि प्रधानमंत्री इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों में से किसी एक कार्यक्रम में शामिल हों। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से अभी दौरे की तारीख और स्थान को लेकर आधिकारिक सूचना का इंतजार है।

हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहले दो साल का कार्यकाल 17 अक्टूबर को पूरा हो रहा है, जबकि एक नवंबर को हरियाणा दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में राज्य सरकार इन दोनों अवसरों को लेकर विशेष आयोजन की तैयारी में जुटी है।

संभावना है कि प्रधानमंत्री के दौरे को यादगार बनाने के लिए अंबाला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाए। इसमें भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रैली भी हो सकती है।

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे का सबसे प्रमुख आकर्षण अंबाला में बनकर लगभग तैयार 1857 की क्रांति के शहीदों की स्मृति में निर्मित भव्य शहीद स्मारक हो सकता है।

इस स्मारक का निर्माण स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदान और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भी संकेत दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे।

यदि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होता है, तो शहीद स्मारक का लोकार्पण प्रदेश के ऐतिहासिक महत्व से जुड़े बड़े आयोजनों में शामिल हो सकता है। इसके साथ ही राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी संभावित कार्यक्रम का हिस्सा बन सकता है। हालांकि, इन आयोजनों को लेकर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री के दौरे की आधिकारिक रूपरेखा सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

प्रधानमंत्री के सामने पेश होगा सरकार का दो साल का लेखा-जोखा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड तैयार करवा रहे हैं। इसमें पिछले दो वर्षों के दौरान सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी फैसलों का ब्योरा शामिल किया जाएगा। रैली के दौरान इसे प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से प्रदेश आने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा से पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है। वह हरियाणा भाजपा के प्रभारी भी रह चुके हैं और प्रधानमंत्री बनने के बाद कई बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा को स्वीडिश निवेश का हब बनाने की तैयारी: सीएम नायब सैनी ने स्वीडन के उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल वार्ता, 2027 समिट का दिया न्योता
    Next Article 62 वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला- ऑटम 2026
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    UP के CM योगी आदित्यनाथ को लेकर क्या बोल गए AIMIM के विधायक? ‘सत्ता के नशे ने…’

    Controversial Statement on UP CM Yogi: एआईएमआईएम के विधायक और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने उत्तर प्रदेश…

    2 Min Read
    पंजाब सरकार
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि पूरे राज्य में भगवान श्रीराम…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली में 26वें पुलिस आयुक्त के रूप में सतिश गोलचा ने संभाला कार्यभार

    दिल्ली में 26वें पुलिस आयुक्त के रूप में सतिश गोलचा ने संभाला कार्यभार: एक सशक्त नेतृत्व की नई शुरुआत दिल्ली,…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    आयुष केंद्र का अपर सचिव ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण उपचार के दिए निर्देश

    रुद्रपुर। उत्तराखंड आयुष विभाग के अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे ने लालपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तेज हुई तैयारियां, अंबाला शहीद स्मारक के उद्घाटन की चर्चा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password