jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे

Tripty Srivastava
Last updated: January 21, 2026 10:36 am
Tripty Srivastava
Share
पंजाब सरकार
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि पूरे राज्य में भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित ‘हमारे राम’ नाटक प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा अभिनीत इस नाटक के 40 शो करवाए जाएंगे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सांस्कृतिक मामलों का विभाग इस आयोजन की पूरी तैयारी करेगा। इस शो में देश के कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए कोई टिकट नहीं ली जाएगी। हर शहर में यह शो निशुल्क दिखाया जाएगा। इसका सारा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी की सरकार का यह आखिरी वर्ष है। पार्टी को 2027 के शुरुआती महीने में चुनाव में उतरना है। आप इसके पीछे एक बड़े हिंदू वोट बैंक को देख रही है। इसीलिए जहां अन्य प्रदेशों में इस नाटक को दिखाने के पैसे लिए जा रहे हैं, वहीं पंजाब में इसे निशुल्क दिखाया जाएगा।

गन्ने पर 68.50 रुपयेप्रति क्विंटल एसएपी

इसके साथ ही, पंजाब कैबिनेट ने गन्ना उत्पादकों के लिए राज्य सहमत मूल्य (एसएपी) में 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सीधी सब्सिडी को मंजूरी दी है। इससे सरकारी खजाने पर 322 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। वित्तमंत्री ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि गन्ने की कितनी फसल चीनी मिलों में आती है। पंजाब पहले से ही गन्ने के लिए सबसे अधिक कीमत देने वाला राज्य बन चुका है। यहां गन्ने की कीमत ₹416 प्रति क्विंटल दी जा रही है। गन्ने की पेराई सत्र 2025-26 के लिए निजी चीनी मिलें इस राशि का किसानों को सीधा भुगतान करेंगी और बाद में सरकार से यह राशि ले ली जाएगी।

स्वस्थ और फिट होगा पंजाब, 1000 और योग प्रशिक्षक होंगे भर्ती

कैबिनेट ने ‘सीएम दी योगशाला’ योजना के तहत योग प्रशिक्षकों के 1,000 अतिरिक्त पदों के सृजन को भी मंजूरी दी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इसके लिए ₹35 करोड़ का बजटीय प्राविधान किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वस्थ और फिट पंजाब को बढ़ावा देना है। इससे पहले 635 प्रशिक्षक पहले से ही काम कर रहे हैं। एक अन्य फैसले में मुक्तसर जिले के गांव बादल, तरनतारन जिले के खडूर साहिब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद और फाजिल्का जिले के अस्पतालों को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस), फरीदकोट में स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी। अभी इन केंद्रों को सरकार का स्वास्थ्य विभाग चला रहा था।

अन्य फैसले

  • शहरों की जमीन विभागों को देने का निर्णय डीसी की कमेटी करेगी
  • खाली पड़ी जमीनों को उपयोग करने के लिए भी मिली मंजूरी
  • परियोजनाओं के लिए समय अवधि बढ़ाने को मंजूरी
  • सिविल सर्विस के नियमों में बदलाव को मंजूरी
  • बागबानी के अधीन रकबा बढ़ाने के लिए जापान से समझौता

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article परीक्षाओं हरियाणा में परीक्षाओं में संवेदनशील अभ्यर्थियों के लिए नए नियम लागू
Next Article चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: कांग्रेस के सच्चे सिपाही, पार्टी नहीं छोड़ेंगे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Mumbai Rain 2025, Mumbai Monsoon Alert, मुंबई बारिश अपडेट, Mumbai Local Train Delay, IMD Red Alert Mumbai, Mumbai Monsoon 2025, Heavy Rain in Mumbai, Mumbai Metro Waterlogging, मुंबई लोकल ट्रेन, Weather Update Mumbai, BMC Alert, Mumbai Tree Fall Incidents, Waterlogging in Mumbai, Aqua Line Flooding, Monsoon Disruption Mumbai, Central Line Train Delay, Western Railway Mumbai, Rainfall Nariman Point, Mumbai Traffic Jam Rain
महाराष्ट्र

Mumbai Monsoon Alert: भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार थमी, लोकल ट्रेन से लेकर मेट्रो तक सेवाएं बाधित, रेड अलर्ट जारी

Mumbai Monsoon Alert: भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार थमी, लोकल ट्रेन से लेकर मेट्रो तक सेवाएं बाधित, रेड अलर्ट…

3 Min Read
गृहमंत्री
उत्तराखंडराज्य

गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था

हरिद्वार। गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की…

4 Min Read
मान सरकार
पंजाबराज्य

मान सरकार का कदम सीमावर्ती युवाओं के सशक्तिकरण और रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देने की दिशा में

अजनाला (अमृतसर)। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र अजनाला में आज 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी डिग्री कॉलेज…

9 Min Read
उत्तराखंड

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम: सीएम धामी बोले – “जनता का समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत”

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम: सीएम धामी बोले – “जनता का समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत” देहरादून, 14…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password