jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, आदेश जारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, आदेश जारी
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, आदेश जारी

Tripty Srivastava
Last updated: January 1, 2026 7:58 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में 50 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद अब योगी सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों को भी नए साल का तोहफा दिया है। प्रदेश के 67 आईएएस अफसरों को पदोन्नति प्रदान की गई है, जो नए वर्ष के पहले दिन गुरुवार से प्रभावी मानी जाएगी। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

चार अधिकारी बने प्रमुख सचिव
वर्ष 2001 बैच के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही वर्ष 2010 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों को शीघ्र ही नई तैनाती दी जाएगी।

इन अधिकारियों को मिला सचिव पद
सचिव पद पर पदोन्नत होने वालों में अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य शामिल हैं। इसके अलावा के. बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को सचिव पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार और सुधा वर्मा को भी सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। शेष अधिकारियों को उच्च वेतनमान में पदोन्नति प्रदान की गई है।

50 आईपीएस अधिकारियों को भी मिली पदोन्नति
आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ नए वर्ष में शासन ने तीन आईजी समेत 50 आईपीएस अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ दिया है। वर्ष 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा, आशुतोष कुमार और प्रवीण कुमार को आईजी से एडीजी पद पर प्रोन्नत किया गया है।

आईजी और डीआईजी स्तर पर प्रमोशन
वर्ष 2008 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों किरण एस, आनंद सुरेशराव कुलकर्णी, एन कालांची, अमित वर्मा, राजीव मल्होत्रा और डॉ. अखिलेश कुमार निगम को डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं वर्ष 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीणा और राजकरन नैय्यर को एसपी से डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है।

28 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड
वर्ष 2013 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। इनमें अनुराग आर्य, डॉ. अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, डॉ. गौरव ग्रोवर, आकाश तोमर, डॉ. सतीश कुमार, यशवीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर मीणा, गणेश प्रसाद साहा, कुंवर अनुपम सिंह, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. देवेश कुमार पांडेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायण सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम और अजीत कुमार सिन्हा शामिल हैं। दो दिन पूर्व विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में इन पदोन्नतियों को स्वीकृति दी गई थी, जिसके बाद बुधवार को सभी के आदेश जारी कर दिए गए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अपने घर का सपना होगा पूरा, योगी सरकार इन 22 शहरों में लांच करने जा रही आवासीय योजनाएं
Next Article पहले जय श्रीराम बोलने पर पड़ती थी लाठी, अब स्कीम का नाम ही G RAM G; अयोध्या में बोले योगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी, सत्र से पहले संभावित विस्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले सरकार में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों…

4 Min Read
बेटियों की शिक्षा
उत्तराखंडराज्य

पंतनगर में किसान मेले में पहुंचे सीएम धामी, स्टॉलों का किया निरीक्षण

पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

सरकार चली गांव ओर जन समस्याओं का किया मौक़े पर निस्तारण

शिविर में 82 समस्याएं पंजीकृत हुई जिसमें से 14 का मौके पर ही समाधान किया गया। खटीमा। जन-जन की सरकार,…

4 Min Read
मेरठ
उत्तर प्रदेश

मेरठ: फर्जी ‘कृष्णा बाबा’ बना निकला कासिम, मंदिर में चोरी करते पकड़ा गया

मेरठ: साधु बनकर लोगों को ठग रहा था 'कृष्णा बाबा', असली नाम निकला कासिम, मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, आदेश जारी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password