jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अपने घर का सपना होगा पूरा, योगी सरकार इन 22 शहरों में लांच करने जा रही आवासीय योजनाएं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अपने घर का सपना होगा पूरा, योगी सरकार इन 22 शहरों में लांच करने जा रही आवासीय योजनाएं
उत्तर प्रदेशराज्य

अपने घर का सपना होगा पूरा, योगी सरकार इन 22 शहरों में लांच करने जा रही आवासीय योजनाएं

Tripty Srivastava
Last updated: January 1, 2026 7:45 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शहरों में मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों को नए साल पर बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश के विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद लगभग 22 शहरों में नई आवासीय योजनाएं शुरू करने की तैयारी में हैं। इन योजनाओं से करीब 50 हजार लोगों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का अनुमान है। इसके लिए अधिकांश स्थानों पर भूमि की व्यवस्था की जा चुकी है और योजनाएं शहरवार चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएंगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत पहल
ये सभी आवासीय योजनाएं मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत लाई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग को निर्देश दिए हैं कि हर जरूरतमंद को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद को शीड कैपिटल के आधार पर भूमि खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

आवास विभाग द्वारा हजारों करोड़ का निवेश
आवास विभाग इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 31 शहरों में आवासीय योजनाएं लाने के लिए कुल 13,887 करोड़ रुपये की धनराशि देगा। इनमें से 6,440 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। योजनाओं से होने वाली आय के माध्यम से यह राशि धीरे-धीरे शासन को वापस की जाएगी।

भूमि अधिग्रहण की स्थिति और लक्ष्य
विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद द्वारा कुल 7,183.94 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजनाएं विकसित की जानी हैं। अब तक 1,539.25 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। हाल ही में शासन स्तर पर हुई बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि वर्ष 2026 में चरणबद्ध तरीके से इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए।

आवासीय योजनाओं में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
हर आवासीय योजना में जरूरत के अनुसार सभी मूलभूत और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें स्कूल, कॉलेज, नर्सिंग होम, सामुदायिक केंद्र और पार्क शामिल होंगे। वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से सभी योजनाओं में पर्याप्त हरित क्षेत्र और पार्कों के लिए स्थान सुरक्षित किया जाएगा।

इन शहरों में जल्द आएंगी नई योजनाएं
गोरखपुर, चित्रकूट, आगरा, बुलंदशहर, वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर, सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद, लखनऊ आईटी सिटी व वेलनेस सिटी, खुर्जा, बांदा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़-पिलखुआ और रामपुर में जल्द आवासीय योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा आवास विकास परिषद लगभग चार अन्य शहरों में भी नई योजनाएं लाने की तैयारी कर रहा है।

विकास प्राधिकरणों से मांगे गए प्रस्ताव
आवास विकास परिषद और अन्य विकास प्राधिकरणों से आवासीय योजनाओं को लेकर प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। उनसे यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि कितने हेक्टेयर भूमि पर योजनाएं लाई जाएंगी, भूमि खरीद पर कितना खर्च आएगा और भूमि अधिग्रहण के बाद योजनाएं कितने समय में शुरू की जा सकेंगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत न्याय पंचायत रोहिड़ा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Next Article यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, आदेश जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Delhi NCR Weather
दिल्ली

Delhi NCR Weather Alert: झमाझम बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल, जलभराव और जाम ने बिगाड़ा जनजीवन

Delhi NCR Weather Alert: झमाझम बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल, जलभराव और जाम ने बिगाड़ा जनजीवन दिल्ली-एनसीआर में शनिवार से शुरू…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मंत्री का ज़मीनी निरीक्षण: कूड़ा गाड़ी में बैठकर खुद देखा सफाई का हाल

उत्तर प्रदेश के मंत्री का ज़मीनी निरीक्षण: कूड़ा गाड़ी में बैठकर खुद देखा सफाई का हाल लखनऊ/यूपी – उत्तर प्रदेश…

2 Min Read
Mumbai Rain 2025, Mumbai Monsoon Alert, मुंबई बारिश अपडेट, Mumbai Local Train Delay, IMD Red Alert Mumbai, Mumbai Monsoon 2025, Heavy Rain in Mumbai, Mumbai Metro Waterlogging, मुंबई लोकल ट्रेन, Weather Update Mumbai, BMC Alert, Mumbai Tree Fall Incidents, Waterlogging in Mumbai, Aqua Line Flooding, Monsoon Disruption Mumbai, Central Line Train Delay, Western Railway Mumbai, Rainfall Nariman Point, Mumbai Traffic Jam Rain
महाराष्ट्र

Mumbai Monsoon Alert: भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार थमी, लोकल ट्रेन से लेकर मेट्रो तक सेवाएं बाधित, रेड अलर्ट जारी

Mumbai Monsoon Alert: भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार थमी, लोकल ट्रेन से लेकर मेट्रो तक सेवाएं बाधित, रेड अलर्ट…

3 Min Read
छत्तीसगढ़

कलेक्टर के नाम से फर्जी नंबर से भेजे जा रहे संदेश, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

दंतेवाड़ा, 11 मार्च 2026। जिले में कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी नंबर से लोगों को संदेश भेजने का…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: अपने घर का सपना होगा पूरा, योगी सरकार इन 22 शहरों में लांच करने जा रही आवासीय योजनाएं
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password