jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Air India विमान टर्बुलेंस में 30 सेकेंड में 425 फीट नीचे आया, सीट बेल्ट न लगाने वाले यात्री उछले
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Air India विमान टर्बुलेंस में 30 सेकेंड में 425 फीट नीचे आया, सीट बेल्ट न लगाने वाले यात्री उछले
दिल्लीराज्य

Air India विमान टर्बुलेंस में 30 सेकेंड में 425 फीट नीचे आया, सीट बेल्ट न लगाने वाले यात्री उछले

News Desk
Last updated: August 14, 2026 9:46 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान एआई-2379 टर्बुलेंस की चपेट में आने के दौरान इतनी तेजी से नीचे आया कि महज 30 सेकेंड में उसने 425 फीट की ऊंचाई गंवा दी।

Contents
About The AuthorNews Desk

प्राथमिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, उस दौरान विमान की नीचे आने की रफ्तार 1600 फीट प्रति मिनट तक पहुंच गई थी। यानी विमान औसतन हर सेकेंड करीब आठ मीटर नीचे आ रहा था, जो लगभग ढाई मंजिल की इमारत जितनी ऊंचाई के बराबर है। अचानक ऊंचाई घटने से विमान में बैठे सीट बेल्ट नहीं लगाए कई यात्री उछलकर छत से टकरा गए, जबकि कुछ सीटों और गलियारे में गिर पड़े।

क्या कहते हैं आधिकारिक आंकड़े?

प्राथमिक जांच के अनुसार, घटना के समय विमान ओडिशा के रेंगाली जलाशय के ऊपर करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर लगभग 480 नाट की गति से उड़ रहा था। सुबह करीब 9:33:17 बजे विमान को अचानक तेज झटका लगा। इसके बाद विमान करीब 175 फीट नीचे आया। अगले 30 सेकेंड में इसकी ऊंचाई में करीब 425 फीट की कमी दर्ज की गई। इसी दौरान विमान की गति भी करीब 22 नाॅट कम हो गई।

कुछ क्षण के लिए भारहीनता जैसी स्थिति

विमान की वर्टिकल स्पीड (लंबवत गति) माइनस 1600 फीट प्रति मिनट तक पहुंचने से उसके भीतर कुछ क्षण के लिए भारहीनता जैसी स्थिति बन गई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज लंबवत गति से नीचे आने के दौरान विमान में बैठे ऐसे यात्री जो सीट बेल्ट नहीं लगाए थे, अपनी सीट से ऊपर उठ सकते हैं।

इसी वजह से कई यात्री छत से टकराए और कुछ सीटों तथा गलियारे में गिर गए। टर्बुलेंस के कारण केबिन में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। विमान बाद में सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंचा।

मानसून के दौरान हल्का या मध्यम टर्बुलेंस सामान्य स्थिति

एविएशन विशेषज्ञ के अनुसार, मानसून के दौरान हल्का या मध्यम टर्बुलेंस सामान्य स्थिति है, लेकिन क्यूम्यलोनिंबस (सीबी) बादलों के भीतर या आसपास बनने वाले शक्तिशाली ऊपर-नीचे जाने वाले वायु प्रवाह से गंभीर टर्बुलेंस पैदा हो सकता है। ऐसी स्थिति में विमान की ऊंचाई और गति दोनों अचानक प्रभावित हो सकती हैं।

विशेषज्ञों ने गंभीर टर्बुलेंस की स्थिति की तुलना तेज रफ्तार कार के अचानक गहरे गड्ढे में उतरने से की। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों के लिए सीट बेल्ट बांधे रखना सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है। प्राथमिक जांच में सामने आए आंकड़े इस घटना के दौरान टर्बुलेंस की तीव्रता और उसके कारण विमान की ऊंचाई में हुई अचानक कमी को दर्शाते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में दर्दनाक हादसा, DTC बस की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत
    Next Article फतेहगढ़ साहिब में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, डॉ. अमर सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मुख्यमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी की शिष्टाचार भेंट

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (जल शक्ति मंत्रालय) डॉ.…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    भक्ति और एकता का संगम बना नोएडा मीडिया क्लब: श्रद्धाभाव से हुआ सुंदरकांड पाठ

    भक्ति और एकता का संगम बना नोएडा मीडिया क्लब: श्रद्धाभाव से हुआ सुंदरकांड पाठ नोएडा, अगस्त 2025 – नोएडा मीडिया…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ: 8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी, तैयारियां शुरू

    लखनऊ: 8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी, तैयारियां शुरू लखनऊ, 1 जून…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, पंजाब के मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

    पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: Air India विमान टर्बुलेंस में 30 सेकेंड में 425 फीट नीचे आया, सीट बेल्ट न लगाने वाले यात्री उछले
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password