jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फतेहगढ़ साहिब में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, डॉ. अमर सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फतेहगढ़ साहिब में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, डॉ. अमर सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात
पंजाबराज्य

फतेहगढ़ साहिब में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, डॉ. अमर सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात

News Desk
Last updated: August 14, 2026 11:10 am
News Desk
Share
SHARE

फतेहगढ़ साहिब। श्री फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा सदस्य डॉ. अमर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने रायकोट रेल लाइन, दोराहा रेलवे ओवरब्रिज और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाने की मांग रखी।

Contents
About The AuthorNews Desk

बैठक के दौरान डाॅ. अमर सिंह ने मुल्लांपुर–रायकोट–बरनाला के बीच प्रस्तावित 53 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि रायकोट महत्वपूर्ण शहर होने के बावजूद अभी तक रेल संपर्क से वंचित है। उनके अनुसार वह वर्ष 2019 से इस परियोजना को लेकर लगातार केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सामने मांग उठाते रहे हैं। संसद में भी वह इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

दोराहा ओवरब्रिज में देरी का मुद्दा

डा. अमर सिंह ने दोराहा में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा भी रेल मंत्री के सामने रखा। उन्होंने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिले दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन काम में अपेक्षित तेजी नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि दोराहा रेलवे लाइन पर फाटक बंद होने के कारण अक्सर लंबा यातायात जाम लग जाता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू कराने और इसे पूरा करने की दिशा में जरूरी कदम उठाने की मांग की।

कई स्टेशनों पर बढ़ें रेलगाड़ियां

लोकसभा सदस्य ने क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार, शिक्षा, कारोबार और रोजमर्रा के काम के लिए अलग-अलग शहरों में आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में मौजूदा रेल सेवाओं में बढ़ोतरी लोगों की महत्वपूर्ण जरूरत है।

डा. अमर सिंह ने कहा कि वह फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में रेल संपर्क और सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इन मुद्दों को केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सामने लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द जरूरी कदम उठाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article Air India विमान टर्बुलेंस में 30 सेकेंड में 425 फीट नीचे आया, सीट बेल्ट न लगाने वाले यात्री उछले
    Next Article राजस्थान-हरियाणा से बकाया वसूली की तैयारी, पंजाब सरकार ने जारी किए नोटिस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा PM मोदी का स्वागत, भाजपा ने लॉन्च किया खास गीत

    चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ तैयारियों…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर के नाम से फर्जी नंबर से भेजे जा रहे संदेश, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

    दंतेवाड़ा, 11 मार्च 2026। जिले में कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी नंबर से लोगों को संदेश भेजने का…

    2 Min Read
    लाइब्रेरी
    उत्तराखंडराज्य

    “मुख्यमंत्री धामी ने दून लाइब्रेरी में ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, परेड ग्राउंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 जनवरी को फरीदाबाद दौरे पर, सूरजकुंड में होगा प्री-बजट मंथन

    फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 09 जनवरी को फरीदाबाद जिला दौरा प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फतेहगढ़ साहिब में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, डॉ. अमर सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password