jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ’10 सेकंड की रील से बनती-बिगड़ती है छवि, बिना तैयारी डिबेट में न जाएं’, सपा प्रवक्ताओं को अखिलेश यादव की नसीहत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ’10 सेकंड की रील से बनती-बिगड़ती है छवि, बिना तैयारी डिबेट में न जाएं’, सपा प्रवक्ताओं को अखिलेश यादव की नसीहत
उत्तर प्रदेशराज्य

’10 सेकंड की रील से बनती-बिगड़ती है छवि, बिना तैयारी डिबेट में न जाएं’, सपा प्रवक्ताओं को अखिलेश यादव की नसीहत

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 9:25 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने मीडिया मैनेजमेंट और प्रवक्ताओं की भूमिका को लेकर सक्रिय हो गई है. शनिवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रवक्ताओं के साथ करीब दो घंटे तक बंद कमरे में बैठक की. बैठक में टीवी डिबेट, सोशल मीडिया, पार्टी की छवि और चुनावी मुद्दों पर प्रवक्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बैठक में अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को साफ संदेश दिया कि किसी भी नेगेटिव एजेंडे में फंसने से बचें और टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष तथ्यों और ठोस जानकारी के आधार पर रखें. उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर बोलने से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाना जरूरी है. बिना तैयारी के डिबेट में जाना कई बार पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मुझे भी कोई गाली दे तो आप शालीनता से जवाब दें. न्यूज़ डिबेट में पूरी तैयारी के साथ जायें. कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बतायें कि पार्टी नेतृत्व तय करेगा. ओवैसी पर जवाब देने से बचें

’10 सेकंड की रील से बनती-बिगड़ती है छवि’

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के दौर का हवाला देते हुए प्रवक्ताओं को समझाया कि उनकी कही गई बात अब सिर्फ डिबेट तक सीमित नहीं रहती. बयान का छोटा सा हिस्सा भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो सकता है.

उन्होंने कहा कि 10 सेकंड की एक रील पार्टी की छवि बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है. इसलिए प्रवक्ताओं को हर बयान और हर शब्द को लेकर सावधान रहना चाहिए.

अखिलेश ने प्रवक्ताओं से कहा कि धर्म और जाति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बोलते समय विशेष सावधानी बरती जाए और ऐसा कोई बयान न दिया जाए जिससे किसी की भावना आहत हो.

हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं, कई बार चुप रहना भी अच्छा

बैठक में अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को यह भी नसीहत दी कि पार्टी का पक्ष रखना जरूरी है, लेकिन हर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है. कई बार चुप रहकर भी बड़ा राजनीतिक संदेश दिया जा सकता है.

उन्होंने प्रवक्ताओं से कहा कि वे किसी भी मुद्दे पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले जानकारी जुटाएं, तथ्यों को समझें और उसके बाद ही बयान दें या टीवी डिबेट में जाएंय

बीजेपी के संपर्क में नेताओं को अखिलेश का संदेश

बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने पार्टी के अंदर चल रही राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी सख्त संदेश दिया. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्हें पता है कि कौन-कौन से नेता बीजेपी के संपर्क में हैं.

अखिलेश ने ऐसे नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि जिनके मन में पार्टी छोड़ने की बात है, उनके पास अभी समय है और वे खुद पार्टी छोड़कर जा सकते हैं यानी पार्टी के भीतर संभावित दलबदल को लेकर अखिलेश ने अपने नेताओं को स्पष्ट संकेत दिया कि नेतृत्व को उनकी गतिविधियों की जानकारी है.

ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन से समझाया गया मीडिया का गेम

बैठक को सिर्फ भाषण तक सीमित नहीं रखा गया. प्रवक्ताओं को ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के जरिए यह समझाया गया कि टीवी डिबेट और सोशल मीडिया में किस तरह पार्टी की लाइन को प्रभावी ढंग से रखा जाए. प्रवक्ताओं की पहले हुई कुछ डिबेट की क्लिप भी दिखाई गईं. इन क्लिप के जरिए यह बताया गया कि किन बयानों या प्रतिक्रियाओं से बचने की जरूरत है और किस तरह तथ्यों के साथ पार्टी का पक्ष रखा जा सकता है.

महिला पत्रकार ने भी दिया प्रेजेंटेशन

बैठक में एक महिला पत्रकार भी मौजूद रहीं. बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने पार्टी की रणनीति, मुद्दों पर रिसर्च और प्रवक्ताओं के लिए कंटेंट तैयार करने के उद्देश्य से उनकी सेवाएं ली हैं. वह बैठक में करीब 40 मिनट रहीं. उन्होंने भी बैठक में प्रेजेंटेशन दिया और बताया कि अलग-अलग राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी के प्रवक्ताओं को किस तरह तथ्य और रिसर्च उपलब्ध कराई जा सकती है.

सर्वे और अफवाहों से दूर रहने की सलाह

अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को चुनावी सर्वे और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर भी सतर्क किया. उन्होंने कहा कि किसी भी सर्वे के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है. पार्टी को सर्वे और अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय अपनी चुनावी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने प्रवक्ताओं से सकारात्मक एजेंडे के साथ आगे बढ़ने को कहा और 2027 की चुनावी तैयारी को लेकर पार्टी के आत्मविश्वास का भी संदेश दिया.

पार्टी का पक्ष गंभीरता से रखें

बैठक का मूल संदेश यही रहा कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने मीडिया नैरेटिव को लेकर ज्यादा अनुशासित और तथ्य आधारित रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है. अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं से कहा कि वे गंभीरता से पार्टी का पक्ष रखें, बिना तैयारी के डिबेट में न जाएं, संवेदनशील मुद्दों पर संयम बरतें और सोशल मीडिया की वायरल क्लिप के दौर में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राज्यसभा की 10 सीट, MLC चुनाव का प्लान… PM मोदी और CM योगी की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!
    Next Article उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव: राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन बने सह-प्रभारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    काला चश्मा इतना क्यों भाया?’ योगी के वीडियो पर अखिलेश यादव का तंज, यूपी की राजनीति में चर्चा तेज

    काले चश्मे को लेकर सियासी तंज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लोनी में गहराया विवाद: विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन और विरोध में बुलाई गईं दो महापंचायतें

    लोनी। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट और इसके बाद एक रेस्टोरेंट में लोनी विधायक का क्षेत्र के ही…

    3 Min Read
    गणेश गोदियाल
    उत्तराखंडराज्य

    कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आरोप: अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच सिर्फ दिखावा

    देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता भंडारी…

    3 Min Read
    अरोड़ा ग्रुप
    पंजाबराज्य

    उत्तर भारत में स्टील hub बनेगा लुधियाना, अरोड़ा ग्रुप का बड़ा निवेश

    चंडीगढ़। पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश प्राप्त किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक जगत को…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ’10 सेकंड की रील से बनती-बिगड़ती है छवि, बिना तैयारी डिबेट में न जाएं’, सपा प्रवक्ताओं को अखिलेश यादव की नसीहत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password